Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Zila Panchayat Chunav: लखनऊ में धरने पर बैठे विधायक अम्बरीश पुष्कर, पंचायत सदस्‍य के गायब होने का आरोप; मतदान संपन्‍न

    By Rafiya NazEdited By:
    Updated: Sat, 03 Jul 2021 03:24 PM (IST)

    UP Zila Panchayat Chunav लखनऊ समेत बाराबंकी अमेठी रायबरेली लखीमपुर सुलतानपुर सीतापुर अंबेडकरनगर में शांतिपूर्ण मतदान हुए। वहीं अयोध्‍या में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई जिसमें पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ गई। लखनऊ में धरने पर बैठे विधायक अम्बरीश पुष्कर।

    Hero Image
    अयोध्‍या छोड़कर लगभग सभी जगह शांतिपूर्ण रूप से मतदान हुए।

    लखनऊ, जेएनएन। UP Zila Panchayat Chunav: लखनऊ समेत आस पास के जनपदों में शनिवार को जिला पंचायत अध्‍यक्ष का चुनाव संपन्‍न हो गया। लखनऊ में मतदान के बाद विधायक अम्बरीश पुष्कर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि एक सदस्य अरुण रावक्त गायब हो गया है। वे सपा बीकेटी के जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं अयोध्‍या छोड़कर लगभग सभी जगह शांतिपूर्ण रूप से मतदान हुए। पंचायत सदस्‍यों की संख्‍या कम होने की वजह से अधिकतर जिलों में दोपहर दो बजे तक लगभग सभी जगह मतदान हो गए। लखनऊ में सभी 25 जिला पंचायत सदस्यों ने वोट डाले। वहीं सुनील सिंह साजन ने कहा दो जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण हुआ है। अरुण रावक्त औए साथ जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदार विजय लक्ष्मी का भी अपहरण का आरोप लगाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ समेत बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, लखीमपुर, सुलतानपुर, सीतापुर, अंबेडकरनगर में सु‍बह 11 बजे से वोट पड़ना शुरू हुए। वहीं अयोध्‍या में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई जिसमें पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ गई। हालांकि बाकि जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।

    अयोध्‍या में भाजपा व सपा के कार्यकर्ताओं में भिडंत:  पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट में खासा हंगामा हुआ। भाजपा व सपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिपं सदस्य राजा मान सिंह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपत्ति जताई। भाजपाइयों का कहना था कि राजा मान सिंह पुलिस में वांटेंड हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को बल भी प्रयोग करना पड़ा। हालात यहां तक बिगड़े कि पुलिस को दो-तीन बार लोगों को खदेड़ना पड़ा। नौबत यहां तक बिगड़ी कि एसएसपी शैलेश पांडेय को खुद मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि सपाइयों ने आपस में ही मारपीट की है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र का कहना है कि सपा नेताओं ने आपस में ही मारपीट की है। भाजपा के किसी भी नेता से किसी का कोई विवाद नहीं हुआ है। सपा महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासन बीजेपी का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है। वहीं दोपहर डेढ़ बजे तक ही मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी।

    • लखनऊ में सभी 25 जिला पंचायत सदस्यों ने डाला वोट।
    • अयोध्या: अयोध्या जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सभी 40 सदस्यों ने किया मतदान।
    • अमेठी : सभी 36 जिला पंचायत सदस्यों ने किया मतदान।
    • रायबरेली: 52 में से अबतक 43 जिला पंचायत कर चुके मताधिकार का प्रयोग।
    • सीतापुर: सीतापुर में शत-प्रतिशत मतदान
    • बाराबंकी: सभी 57 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कि‍या ।
    • हरदोई: हरदोई में 72 में से अभी तक 52 सदस्य कर् चुके मतदान।
    • अम्बेडकर नगर: सभी 41 जिला पंचायत सदस्य वोटिंग पूरी।
    • लखीमपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 72 सदस्यों ने अपने वोट डाले।

    लखनऊ में सपा व भाजपा में टक्‍कर: लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 25 वोटर हैं। जिसके पक्ष में 13 वोट पड़़ेंगे, वही अध्यक्ष बनेगा। सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी ने आरती रावत को प्रत्याशी बनाया है वहीं समाजवादी पार्टी ने विजय लक्ष्मी को उम्मीदवार बनाया है। विजय लक्ष्मी मोहनलालगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक अंबरीष पुष्कर की पत्नी हैं। इसलिए मुकाबला और भी दिलचस्प है। समाजवादी पार्टी त्रिस्तरीय चुनाव में दस सदस्यों के जीतने का दावा करती आयी है वहीं भाजपा के तीन ही प्रत्याशी जीते थे। दोनो ही पार्टियों का दावा है कि उनके पास अब जीत के लिए पर्याप्त बहुमत है।