विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी का फरमानः मंत्री-अधिकारी करें गड्ढामुक्त सड़कों का सत्यापन

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 28 Apr 2017 08:48 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि सड़कें गड्ढामुक्त की जाएं उनका भौतिक सत्यापन मंत्री और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी करें।

योगी का फरमानः मंत्री-अधिकारी करें गड्ढामुक्त सड़कों का सत्यापन
योगी का फरमानः मंत्री-अधिकारी करें गड्ढामुक्त सड़कों का सत्यापन

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि 15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त होनी चाहिए। किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में इसकी अनदेखी नहीं कर सकते। निर्देश दिया कि जो सड़कें गड्ढामुक्त की जाएं उनका भौतिक सत्यापन मंत्री और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी करें। सितंबर में बारिश का सीजन खत्म होने के तुरंत बाद फिर से सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का अभियान चलेगा। समय और काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां शास्त्री भवन में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का प्रस्तुतिकरण देख रहे थे। निर्देश दिया कि विभाग भी अपने यहां ई-टेंडरिंग लागू करे।
निर्देश दिया कि किसी भी सड़क को पीडब्लूडी को हस्तांतरित करने के पूर्व विभाग अनिवार्य रूप से उसे गड्ढामुक्त कराए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विभागीय कार्यों की जानकारी दी। योगी ने किए जाने वाले कार्यों के गुणवत्ता नियंत्रण के तरीके की जानकारी ली। निर्देश दिया कि गुणवत्ता की जांच के लिए टेक्निकल आडिट सेल में विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाये। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत अन्य कार्यों को 100 दिनों में पूरा करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।