विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- सभी गोशालाओं में एक सप्ताह में सुनिश्चित करें टीकाकरण

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 12:53 PM (IST)

प्रदेश में फैले फैली लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को बचाने के ल‍िए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल ...और पढ़ें

Lumpy skin disease virus सभी गोशालाओं में एक सप्ताह में सुनिश्चित करें टीकाकरण- मंत्री धर्मपाल सिंह
Lumpy skin disease virus सभी गोशालाओं में एक सप्ताह में सुनिश्चित करें टीकाकरण- मंत्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। Lumpy skin disease virus पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह गोवंशीय पशुओं में फैली लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक सप्ताह में सभी गौशालाओं में टीकारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने लंपी रोग पर नियंत्रण के लिए गठित टीम-9 के साथ बैठक में उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के चारों तरफ रिंग बनाते हुए त्वरित टीकाकरण (Vaccination) का निर्देश दिया। पशुधन मंत्री ने वैक्सीन की संभावित मांग की पूर्ति के लिए रणनीति बनाने तथा टीकों की एडवांस बुकिंग के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने गोशालाओं में बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण (Vaccination) के साथ अन्य बीमारी फैलाने वाले कीटों से बचाव के लिए पारंपरिक उपायों पर भी जोर दिया।

पशुधन मंत्री ने बीमारी से प्रभावित पशुओं को अलग रखने के उद्देश्य से बनाए गए डेडीकेटेड गोआश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक प्रभावित जिलों में डेडीकेटेड गो आश्रय स्थलों की स्थापना सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए। कहा, बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए 70 मोबाइल वेटनरी यूनिट (एमवीयू) को झांसी मंडल सहित प्रभावित सात मंडलों में भेजा जाए।

बैठक में बताया गया कि लंपी रोग वर्तमान में प्रदेश के सात मंडलों तक सीमित है। तत्काल 17.5 लाख टीकों का आकस्मिक क्रय कराते हुए जिलों में माइक्रोप्लान के अनुसार टीकाकरण (vaccination) की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। सभी प्रभावित जिलों को औषधियां भी उपलब्ध करा दी गईं हैं।

पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डा रजनीश दुबे ने बताया कि बीमारी संबंधी नमूनों के परीक्षण के लिए स्थापित प्रयोगशालाओं के साथ ही पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (दुवासू) मथुरा में भी एलएसडी नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित कराई गई है। बैठक में पशुपालन निदेशालय के डा इंद्रमणि व डा प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।