Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री दयाशंकर सिंह ने लखनऊ में कहा, परिवहन निगम में 3600 संविदा चालक-परिचालक की होगी भर्ती

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 07:35 AM (IST)

    लखनऊ स्‍थ‍ित गन्ना संस्थान में आयोजित हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। कहा- प्रदेश में हर साल एक हजार से अधिक रोडवेज बसों को खरीदे जाने की कोशिशें चल रही हैं।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के स्वर्ण जयंती वर्ष।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि रोडवेज जल्द इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेडे़ में शामिल करेगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ज्यादा समय नहीं है जब अन्य सेवाओं की तरह निगम की इलेक्ट्रिक बसें रोडवेज की पहचान को और आगे ले जाएंगी। वह बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के स्वर्ण जयंती अवसर पर गन्ना संस्थान में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा क‍ि निगम प्रबंधन करीब 3,600 संविदा चालक-परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। इससे रोजगार सृजन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि हर साल एक हजार से अधिक रोडवेज बसों को खरीदे जाने की कोशिशें चल रही हैं। संसाधनों को देखते हुए बसाें के अनुबंध की जरूरत है। वाल्वो, स्कैनिया समेत कई सेवाएं जनता की पसंदीदा हैं। रोडवेज को आगे ले जाने के लिए कर्मियों को टीम भावना से काम करते हुए कम संसाधन में बेहतर काम करना होगा। 150 करोड़ के घाटे से उबरते हुए परिवहन निगम ने 14 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। इसके लिए सभी कर्मी बधाई के पात्र हैं।

    यह भी पढ़ें : लखनऊ में बोले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पर‍िवहन निगम के मृतक आश्रितों की भर्ती के लिए फिर होगा प्रयास

    उन्होंने कहा कि निजी बस संचालक सिर्फ फायदे के लिए काम करते हैं लेकिन रोडवेज सिर्फ लाभ के लिए काम नहीं करता है। कोविड काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा काल में रोडवेज के कार्याें की सराहना हुई थी। कैसे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसे संकट के साथी की संज्ञा से नवाजा था। केदारनाथ में हुई त्रासदी हो या फिर नेपाल में आए भूकंप के दौरान रोडवेज की भूमिका। सभी को सराहा गया। रक्षाबंधन पर बहनों को निश्शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराए जाने की बात भी उन्होंने मंच से साझा की। 

    सरकारी लाभ मिलेगा लेकिन बड़ा फायदा लाना होगा : दयाशंकर सिंह ने कहा कि लाभ का आंकड़ा सुधारना होगा। वह दिन दूर नहीं जब परिवहन निगम कर्मी लाभ के बल पर सरकारी लाभ पाने के भी हकदार होंगे।

    सम्मानित किए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोडवेज कर्मी 240 चालक-परिचालक, 88 कार्यशाला कर्मचारी, 17 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो, 03 क्षेत्रीय प्रबंधक, 03 सेवा प्रबंधक, (नोएडा, झॉसी, देवीपाटन क्षेत्र), 05 प्रवर्तन कार्मिक व निमम मुख्यालय के 09 अधिकारियों-कर्मचारियों को परिवहन मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ तीन क्षेत्रों में प्रथम स्थान पर नोएडा, द्वितीय स्थान पर झांसी एवं तृतीय स्थान पर देवीपाटन क्षेत्र रहा।

    comedy show banner
    comedy show banner