Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mega Plantation Drive : पौधारोपण महाभियान 2025- योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सभी 75 जनपदों में करेंगे पौधारोपण

    Mega Plantation Drive in UP योगी आदित्यनाथ से सरकार के सभी मंत्री प्रदेश के 75 जिलों में पौधरोपण करेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी में और मुख्यमंत्री अयोध्या व आजमगढ़ में पौधारोपण करेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ बाराबंकी में प्रदेश सरकार की तरफ से राज्यमंत्री सतीश शर्मा रहेंगे।

    By Dharmendra Pandey Edited By: Dharmendra Pandey Updated: Mon, 07 Jul 2025 01:23 PM (IST)
    Hero Image
    पौधारोपण महाभियान 2025- योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौ जुलाई बुधवार को होने वाले पौधरोपण महाभियान-2025 को अभूतपूर्व बनाने के लिए सारी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महाभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है। इसके अंतर्गत एक ही दिन में पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी आदित्यनाथ से सरकार के सभी मंत्री प्रदेश के 75 जिलों में पौधरोपण करेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी में और मुख्यमंत्री अयोध्या व आजमगढ़ में पौधारोपण करेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ बाराबंकी में प्रदेश सरकार की तरफ से राज्यमंत्री सतीश शर्मा रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बुधवार को अयोध्या और आजमगढ़ में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना व वन राज्यमंत्री केपी मलिक भी रहेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ तथा ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाएंगे।

    सभी 75 जनपदों में रहेंगे कैबिनेट, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री

    योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सभी 75 जनपदों में रहेंगे। कैबिनेट, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्रियों को पौधरोपण करने वाले जनपदों में बुधवार को पौधरोपण करना होगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, सूर्यप्रताप शाही अयोध्या, स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर, बेबीरानी मौर्य अलीगढ़, चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, जयवीर सिंह मैनपुरी, धर्मपाल सिंह बरेली, नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी' प्रयागराज, अनिल राजभर आजमगढ़, राकेश सचान कानपुर देहात, एके शर्मा जौनपुर, योगेंद्र उपाध्याय आगरा, आशीष पटेल मीरजापुर, डॉ. संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान देवरिया, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद और अनिल कुमार बिजनौर में पौधरोपण करेंगे।

    राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल कानपुर नगर, कपिलदेव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, रविंद्र जायसवाल वाराणसी, संदीप सिंह एटा, गुलाब देवी संभल, गिरीश यादव प्रतापगढ़, धर्मवीर प्रजापति झांसी, असीम अरुण कन्नौज, जेपीएस राठौर मुरादाबाद, दयाशंकर सिंह बलिया, नरेंद्र कश्यप हापुड़, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली, दयाशंकर मिश्र दयालु चंदौली में पौधरोपण महाभियान का हिस्सा बनेंगे।