विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी ने मेघायल CM को द‍िन में लगाया फोन, क‍िडनैप हुए अखि‍लेश को चंद घटों में पुल‍िस ने क‍िया बरामद

Published: Fri, 22 Mar 2024 10:49 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघालय में यूपी के नागरिक अखिलेश सिंह के अपहरण के मामले का संज्ञान लेते हुए मेघालय ...और पढ़ें

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, सकुशल बरामदगी के बाद अखि‍लेश स‍िंह चौहान।
सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, सकुशल बरामदगी के बाद अखि‍लेश स‍िंह चौहान।

HighLights

  1. पुल निर्माण कंपनी से अखिलेश की रिहाई के बदले वसूलना चाहते थे रकम
  2. पुलिस ने बाघमारा जिले के जंगल से सकुशल किया बरामद, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अखिलेश सिंह चौहान के अपहरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघालय के मुख्यमंत्री से गुरुवार दोपहर बात कर सकुशल बरामदी की बात कही थी। वहीं बाघमारा की पुलिस ने अखिलेश को जंगल से अभियान चलाते हुए पूर्व उग्रवादी के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बाघमारा की पुलिस ने बताया कि अखिलेश पूरी तरह से ठीक हैं। मंगलवार देर रात करीब 1.40 पर अखिलेश को दक्षिण गारो पहाड़ियों के पास एनएच-217 पर निर्माणाधीन रोंगडिक पुल के पास उसके अस्थायी टेंट से कुछ लोगों के समूह ने अपहरण कर लिया था। सिजु पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु की।

दो लोगों को क‍िया गया ग‍िरफ्तार 

पुलिस ने बताया कि अखिलेश का अपहरण एक पूर्व उग्रवादी समूह ने किया था। दो लोगों को पकड़ा गया है। दो और की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि अखिलेश की सुरक्षा जरूरी थी। इसलिए अभियान के दौरान पहले उनको सुरक्षित किया गया। फिर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि अखिलेश के रिहाई के बदले निर्माण कंपनी से फिरौती वसूलना चाहते थे।

यह भी पढ़ें: मेघालय में उत्तर प्रदेश के मैकेनिक के अपहरण मामले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, कॉनरॉड संगमा से फोन पर की बात

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से पराली जलाने के मामलों में आई कमी, व्यापक जागरूकता अभियान चला रही सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।