विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेघालय में उत्तर प्रदेश के मैकेनिक के अपहरण मामले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, कॉनरॉड संगमा से फोन पर की बात

Published: Thu, 21 Mar 2024 11:51 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघालय में यूपी के नागरिक अखिलेश सिंह के अपहरण के मामले का संज्ञान लेते हुए मेघालय ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेघालय के मुख्यमंत्री से की बात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेघालय के मुख्यमंत्री से की बात

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघालय में यूपी के नागरिक अखिलेश सिंह के अपहरण के मामले का संज्ञान लेते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरॉड संगमा से फोन पर वार्ता की। गुरुवार शाम सीएम योगी ने संगमा से अखिलेश सिंह की सकुशल वापसी के लिए आग्रह किया।

अखिलेश सिंह लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी हैं तथा मेघालय के साउथ गारो हिल्स में कार्यरत कंस्ट्रक्शन कंपनी में भारी वाहन के मकैनिक और सुपरवाइजर के पद पर कार्य करते हैं।

49 वर्षीय अखिलेश सिंह का मेघालय की दक्षिण गारो हिल्स में अपहरण के बाद कांट्रेक्टर ने अखिलेश की पत्नी शीला सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए शीला सिंह ने उत्तर प्रदेश और मेघालय सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेघालय के सीएम कॉनरॉड संगमा से बात की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।