Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mayawati: राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की नीलामी प्रकरण पर मायावती का कांग्रेस पर जोरदार हमला

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 11:21 AM (IST)

    BSP Chief Mayawati Fires on Congress in Matter of Girls Sold on Stamp Paper for Physical Molestation मायावती ने कहा राजस्थान के कई पंचायतों में स्थिति बेहद खराब है। यहां पर लड़कियों की स्टाम्प पेेपर पर कर्ज अदाएगी सम्बंधी खरीद-फरोख्त सामाजिक व सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना है।

    Hero Image
    BSP Chief Mayawati Fires on Congress in Matter of Girls Sold on Stamp Paper for Physical Molestation

    लखनऊ, जेएनएन। BSP Chief Mayawati Fires on Congress: राजस्थान के भीलवाड़ा में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की नीलामी के मामले में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (BSP President Mayawati) के तेवर बेहद तल्ख हैं। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने कहा है कि इस प्रकरण से कांग्रेस पार्टी की असलियत सामने आ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि कांग्रेस तो लड़की को सभी अधिकार देने की खातिर लड़की हूं, लड़ सकती हूं का स्लोगन चला रहा है, लेकिन इस चेहरे के पीछे दूसरा चेहरा भी है। मायावती ने कहा कि राजस्थान के कई पंचायतों में स्थिति बेहद खराब है। यहां पर लड़कियों की स्टाम्प पेपर पर कर्ज अदाएगी सम्बंधी खरीद-फरोख्त (Girls Sold on Stamp Paper for Physical Molestation) सामाजिक व सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना है। यह तो बेहद ही दुखद है। उन्होंने कहा क्या लड़की हूं, लड़ सकती हूं का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी तथा उनकी राज्य सरकार का लड़कियों के प्रति यही असली क्रूर रूप है।

    मायावती ने कहा कि विभिन्न आयोगों का इस घटना के सम्बंध में स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करना उचित है। किन्तु यह इसका समुचित हल नहीं है। आयोज्ञों को वहां की कांग्रेसी सरकार को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ इस शर्मनाक घटना पर सरकार से महिला समाज व राज्य की जनता से भी तुरन्त माफी मांगवाने का भी प्रावधान करना चाहिए।

    गौरतलब है राजस्थान से भीलवाड़ा जिले में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की नीलामी करने का मामला सामले आया है। इस बात की खबरें आ रही हैं कि गांव में कई तरह के विवाद सुलझाने के लिए लड़कियों को स्टाम्प पेपर पर वैश्यावृत्ति के लिए बेचा जाता है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस घटनाक्रम की जांच के लिए एक टीम भीलवाड़ा भेजी है। लोन के भुगतान के एवज में वहां लड़कियों की स्टाम्प पेपर पर नीलामी की गई है। यहां से बीते कई महीने से इस प्रकार की सूचना मिलने पर आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। इस प्रकरण पर गहलौत सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। इसी कारण महिला आयोग अब कार्रवाई करेगा।

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा राजस्थान के प्रमुख सचिव और भीलवाड़ा के एसपी से एक नवंबर को मुलाकात करेंगी। इस मसले की जांच के लिए आयोग ने दो-सदस्यीय टीम का गठन किया है।