मायावती अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज
मायावती ने अभिनेता प्रकाशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर नाराजगी जताई और निरंकुशता रोकने को न्यायपालिका से हस्तक्षेप करने की मांग की। ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने दक्षिण भारत के प्रमुख अभिनेता प्रकाशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर नाराजगी जताते हुए भाजपा सरकार की बढ़ी निरंकुशता रोकने को न्यायपालिका से हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रकाशराज पर मुकदमा और शामली में दलित युवक की इसी संबंध में गिरफ्तारी भाजपा सरकार की निरंकुशता साबित करती है। इसमें न्यायपालिका का हस्तक्षेप जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी गलत नीतियों व कार्यों से पनपे जनाक्रोश को दबाने के लिए सत्ता और कानून का खूब दुरुपयोग कर रहे हैं। आवाज उठाने वालों पर मुकदमा कायम करना सरकारी निरंकुशता का हथियार है।
तस्वीरों में देखें-यूपी की राजधानी में सुपर स्टार अमिताभ की सेल्फी
मायावती ने दूरदर्शन और आकाशवाणी को हिज मोदी वायस बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनका महत्व खत्म करने की साजिश हो रही है। उन्होनें कहा कि बीजेपी एंड कंपनी की संकीर्ण व घातक सोच का परिणाम है कि दबे- कुचले लोगों को सरकारी निरंकुशता का लगातार शिकार बनाया जा रहा है। भाजपा के मंत्री जनसेवा का राजधर्म मानने के बजाए सरकारी तंत्र व संसाधनों का निजहितों में दुरुपयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नेशनल फैमिली हेल्थः खून की कमी से जूझ रहीं यूपी की आधी से ज्यादा महिलाएं
बसपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति को लेकर सूबे के राज्यपाल भी खुले तौर पर नाराजगी जता रहे है। मुख्यमंत्री इस ओर ध्यान नहीं दे रहें है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान मजूदर और बेरोजगारों के इतने बुरे दिन कभी नहीं आएं। जनता में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है, आने वाले चुनाव में निरंकुश सरकारों को इसका दुष्परिणाम भुगतना ही होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।