विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग की हत्या करने वाला पांच दिन बाद गिरफ्तार, गन और कारतूस भी बरामद

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:42 PM (IST)

Street Dog Killed in Lucknow: आरोपित प्रिंसिपल सिक्योरिटी एण्ड अलाईड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है।

स्ट्रीट डॉग को गोली मारने वाले आरोपित को तालकटोरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया

स्ट्रीट डॉग को गोली मारने वाले आरोपित को तालकटोरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया

HighLights

  1. तालकटोरा थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग को मारी थी गोली

  2. लाइसेंसी डीबीबीएल गन व कारतूस बरामद

संवाद सूत्र, लखनऊ : स्ट्रीट डॉग को गोली मारने वाले आरोपित को तालकटोरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त गन भी बरामद की।

राजाजीपुरम सी ब्लॉक ग्रीनफील्ड स्कूल के पास की इस घटना के बारे में तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि छह अक्टूबर को राजाजीपुरम सी ब्लॉक ग्रीनफील्ड स्कूल के पास बाइक सवार ने स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी थी। प्रिंसिपल सिक्योरिटी एण्ड अलाईड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड की फायरिंग से स्ट्रीट डॉग की मौके पर मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद आसरा द हेल्पिंग हैंडस ट्रस्ट की चारू खरे व पशु अधिकार कार्यकर्ता अनु बोस ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल पर आने व घटना कारित करने के बाद वापस जाने के मार्गों की गहनता से जांच की गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान बादशाह खेड़ा मुनेश्वर पुरम निवासी संदीप कुमार तिवारी के रूप में हुई। आरोपित प्रिंसिपल सिक्योरिटी एण्ड अलाईड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है।

पूछताछ में बताया कि नाइट ड्यूटी करके वापस आते समय कुत्तों के पीछा करने पर उसने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी थी, जिससे कुत्ते की मृत्यु हो गई। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डीबीबीएल गन, एक खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस बरामद किए। शस्त्र लाइसेंस को कब्जे में लेकर धारा 30 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में स्ट्रीट डॉग को सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले के खिलाफ मुकदमा, एनजीओ ने की शिकायत

यह भी पढ़ें- लखनऊ में सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV में कैद