विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग को सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले के खिलाफ मुकदमा, एनजीओ ने की शिकायत

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:00 PM (IST)

Lucknow Crime: वह गाड़ी से उतरा रायफल तानी और गोली मारकर उस कुत्ते को ढेर कर दिया, जो दूर जा ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीसी फुटेज में कैद हुई घटना के बाद तालकटोरा पुलिस आरोपित की कर रही तलाश

  2. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और लेकिन किसी ने नहीं किया प्रतिरोध

संवाद सूत्र, लखनऊ : राजाजीपुरम सी ब्लाक में एक बाइक सवार ने बेजुबान स्ट्रीट डॉग की राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार सुबह ग्रीनफील्ड स्कूल के पास हुई, जब बाइक सवार ने सड़क पर घूम रहे डॉग  को निशाना बनाया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और लेकिन किसी ने प्रतिरोध नहीं किया और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी में आरोपी के स्ट्रीट डॉग को गोली मारने की घटना कैद हुई है। उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्ट्रीट डॉग की हत्या करने वाले बाइक सवार की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई पुलिस टीम।

इस घटना का सीसी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें बाइक सवार की पहचान की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने इस मामले की जानकारी एनजीओ को दी। जिसके बाद आसरा द हेल्पिंग हैंडस ट्रस्ट की चारू खरे और अन्नू बोस मौके पर पहुंचीं और तालकटोरा थाना में घटना की तहरीर दी।

पुलिस के अनुसार, डाग को गोली मारने वाला व्यक्ति संभवतः एक सिक्योरिटी गार्ड है। पुलिस अब सीसी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर राइफल का लाइसेंस निरस्त करवाया जाएगा।

रायफल तानी और गोली मारकर उस कुत्ते को ढेर कर दिया

तालकटोरा इलाके में एक शख्स अपने पालतू श्वान को टहलाने निकला तो सड़क पर मौजूद कुत्ते उसे देखकर भौंकने लगे, उधर से एक गार्ड बाइक से जा रहा था। एकाएक वह गाड़ी से उतरा रायफल तानी और गोली मारकर उस कुत्ते को ढेर कर दिया, जो दूर जा रहा था। उसके पास के से गुजर रहे कथित शहरी निर्विकार भाव से निकल लिए। पुलिस ने अब इस पशु हत्यारे के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद खोज शुरु कर दी है। ऐसे हिंसक मनोवृति वाले बंदूकधारी तो मानवों के लिए भी बेहद खतरनाक हैं।