विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV में कैद

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:02 PM (IST)

लखनऊ के राजाजीपुरम में एक बाइक सवार ने स्ट्रीट डॉग को राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

HighLights

  1. राजाजीपुरम में बाइक सवार ने स्ट्रीट डॉग को गोली मारी।

  2. घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

  3. एनजीओ की शिकायत पर तालकटोरा पुलिस ने जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, लखनऊ। राजाजीपुरम सी ब्लॉक में एक बाइक सवार ने बेजुबान स्ट्रीट डॉग को राइफल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार सुबह ग्रीनफील्ड स्कूल के पास हुई, जब बाइक सवार ने सड़क पर घूम रहे डॉग को निशाना बनाया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और देखा कि बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें बाइक सवार की पहचान की जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने इस मामले की जानकारी एनजीओ को दी, जिसके बाद आसरा द हेल्पिंग हैंडस ट्रस्ट की चारू खरे और अन्नू बोस मौके पर पहुंचीं और तालकटोरा थाना में घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, डॉग को गोली मारने वाला व्यक्ति संभवतः एक सिक्योरिटी गार्ड है। पुलिस अब सीसी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।

इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर राइफल का लाइसेंस निरस्त करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से मैच जीतकर लौट रहे थे देवरिया के क्रिकेटर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार; तीन की मौत