Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वीरनारी' पर लिखा 'प्रिया सिं‍ह' ने आर्टिकल, जल्द होगा ई-पब्लिकेशन

    By Rafiya NazEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jan 2021 03:18 PM (IST)

    द स्नोफाल ऑफ दिसंबर गाना लिखने के बाद फेमस हुईं युवा गीतकार प्रिया सिं‍ह का वीरनारी पर लिखा लेख अभी से सराहा जाने लगा है। आइ फाउंड माय लव के बाद अब उन ...और पढ़ें

    Hero Image
    मिस इंडिया वूमन ऑफ डिग्निटी अवार्ड की फाइनलिस्ट का 'द स्नोफाल ऑफ दिसंबर गीत विदेशों में मचा रहा धूम।

    रायबरेली, जेएनएन। 'द स्नोफाल ऑफ दिसंबर गाना लिखने के बाद फेमस हुईं युवा गीतकार प्रिया सिं‍ह का वीरनारी पर लिखा लेख अभी से सराहा जाने लगा है। आइ फाउंड माय लव के बाद अब उनका यह लेख भी जल्द ई-पब्लिश होने जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिस इंडिया वूमन ऑफ डिग्निटी की फाइनलिस्ट प्रिया सिं‍ह को सामाजिक कार्यों पर वीरनारी यानी दिवंगत सैनिक की पत्नी के जीवन पर कुछ काम करने के लिए कहा गया। लेखक होने के नाते उन्होंने ऐसे विशेष परिवारों की पीड़ा पर आर्टिकल लिखने की सोची। उन्होंने वीर नारीज ऑफ इंडियाज हार्ट शीर्षक को अपने भावपूर्ण शब्दों से पिरो दिया और इसे बीएफसी पब्लिकेशन, लखनऊ से साझा किया। गीतकार का लेख पढ़कर उन्होंने इसे खूब सराहा और इसका ई-पब्लिकेशन करने की अनुमति प्रिया से मांगी। वह सहर्ष ही इसके लिए राजी हो गई। जल्द ही यह भावपूर्ण आर्टिकल ई-प्लेटफार्म पर उपलब्ध होने वाला है। 

    अपने लेख के बारे में प्रिया बताती हैं कि जब देश का जवान शहीद होता है तो उसके परिवार को सरकार की तरफ से काफी सहूलियतें दी जाती हैं, दी जानी भी चाहिएं। वहीं जब नौकरी से छुट्टी पर घर आते वक्त या फिर वापस सरहद पर जाते वक्त रास्ते में उनकी मृत्यु होती है तो उन दिवंगत सैनिकों के परिवारों को विशेष सुविधाएं नहीं मिल पातीं, सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। तर्क देती हैं कि ऐसा होने पर फौजी की वीर नारियां ही घर परिवार को संभालती हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर सारे खर्च उठाने का जिम्मा उन्हीं पर आ जाता है, ठीक वैसे ही जैसे कि शहीद की वीरांगना को समाज में स्थापित होने के लिए आगे आना होता है। इसलिए वीर नारियों को भी विशेष सम्मान और सहूलियतें दी जानी चाहिए, यही मैंने लेख में लिखा है। प्रिया ने बताया मिस इंडिया वूमन ऑफ डिग्निटी अवार्ड का फाइनल छह मई को होना है, उसमें इस लेख के अंक भी जुड़ेंगे।