Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: अब भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कल से झमाझम बारिश के आसार; जानिए अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 07:27 AM (IST)

    लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी जारी है लेकिन मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। शनिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक देगा और बारिश शुरू हो जाएगी। सोमवार से पश्चिमी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। इस बीच 11 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    Hero Image
    मध्य और पूर्वी यूपी में शनिवार को दस्तक देगा मानसून, सोमवार से छह दिनों तक बरसेंगे बादल। जागरण

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान रिकार्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार को 2.1 डिग्री सेल्सियस के मामूली गिरावट के साथ 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही नहीं, न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों पर दोहरी मार पड़ी। यहां रात का पारा 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य यूपी से पूर्वांचल के जिलों में लू समापन की ओर है।

    शनिवार से पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में बादलों की आवजाही के बीच छिटपुट वर्षा शुरू होगी, जो रविवार को जोर पकड़ेगी। अगले सप्ताह यानि सोमवार से इसका असर पश्चिम के जिलों पर भी पड़ेगा और प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

    लखनऊ का मौसम 

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में खूब बारिश हुई, जिसकी वजह से इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत मिली।

    शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार तक प्रदेश में कहीं धूप तो कहीं बारिश का दौर दिखाई देगा। सोमवार से पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा के पूर्वानुमान हैं। पश्चिमी जिलों में बुधवार से चार दिनों तक लगातार अच्छी बारिश की उम्मीद है।

    वहीं, 11 जिलों में शनिवार को हीट वेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। बारिश के दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के पारे में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

    आगरा में तापमान सबसे ज्यादा

    लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, झांसी में 44.9, बांदा में 44.6 और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, बहराइच और अन्य जिलों में गर्मी ने लोगों को खूब सताया।

    आगरा का मौसम

    पांच वर्षों में जून माह में लखनऊ का अधिकतम पारा

    वर्ष तापमान

    2021 40.6 डिग्री सेल्सियस

    2022 44 डिग्री सेल्सियस

    2023 41.5 डिग्री सेल्सियस

    2024 46 डिग्री सेल्सियस

    2025 44 डिग्री सेल्सियस

    दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में निकलने से बचें

    पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में हार्ट अटैक से कई लोगों को जान चली गई। पांच दिनों में दो सगे भाइयों की सांसें थम गईं। लोहिया संस्थान में कार्डियोलाजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. भुवन चंद्र तिवारी का कहना है कि यदि आप एसी में देर तक रहते हैं और अचानक तेज धूप में निकलते हैं।

    गोरखपुर का मौसम

    खासकर, दो पहिया वाहन से जाना पड़ता है तो अधिक सतर्कता की जरूरत है। यह कहना मुश्किल है कि इन लोगों की मौत किस वजह से हुई, लेकिन इसकी वजह हीट स्ट्रोक भी हो सकता है। हीट स्ट्रोक किसी की चपेट में कोई भी आ सकता है। इसके लिए यह पैमाना नहीं है कि आप निरोगी हैं और पूरी तरह से फिट हैं तो हीट स्ट्रोक नहीं हो सकता है।

    गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति को तो सावधान रहना ही चाहिए, लेकिन सामान्य लोग भी दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें। यदि किसी कारणवश जाना पड़ता है तो बाहर निकलने से पहले पानी या कोई तरल पदार्थ का सेवन जरूर करें। खुद को हाइड्रेट रखें और सिर को सूती गमछा से बांध लें तो काफी हद तक हीट स्ट्रोक से बचाव संभव है। गर्मी में पानी की मात्रा बढ़ा दें। प्यास लगने का इंतजार न करें।

    अन्य जिलों के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

    हीट स्ट्रोक के लक्षण

    तेज बुखार

    भ्रम, बेचैनी

    तेज सिरदर्द, मतली, उल्टी, चक्कर आना

    त्वचा छूने पर गर्म और सूखी महसूस होना

    दिल की धड़कन और तेज सांस चलना