विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Today: लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में आज और कल भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Wed, 16 Jul 2025 07:23 AM (IST)

लखनऊ और पूर्वी यूपी के दक्षिणी जिलों में अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने यूपी में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जागरण
मौसम विभाग ने यूपी में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जागरण

HighLights

  1. लखनऊ में अगले दो दिन बारिश का अलर्ट |
  2. तापमान में गिरावट की संभावना |
  3. पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश |

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update Today: पूर्वी यूपी के दक्षिणी जिले और राजधानी समेत आसपास के इलाकों में अगले दो दिन मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ में बुधवार को बादलों की गरज-चमक के साथ पूरे दिन हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई गई है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 88% और न्यूनतम आर्द्रता 64% रिकार्ड की गई।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से अब मानसून में और वृद्धि होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच से छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को मानसून सक्रिय होगा और कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ और आसपास के जिलों में मध्यम से बारिश से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।