विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: राजधानी लखनऊ में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर, कोहरे की दस्तक

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:10 AM (IST)

Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज के कारण दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। लखनऊ में यह अंतर 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, और 27 नवंबर से कोहरे की संभावना है।

दिन में धूप से हल्की गर्माहट शाम ढलते ही बढ़ी ठिठुरन। जागरण

दिन में धूप से हल्की गर्माहट शाम ढलते ही बढ़ी ठिठुरन। जागरण

HighLights

  1. लखनऊ में दिन-रात के तापमान में 15.2 डिग्री का अंतर।

  2. रविवार तक यह अंतर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना।

  3. 27 नवंबर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कोहरे का असर।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में धूप की वजह से हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ रही है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव के चलते रविवार तक दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखने को मिल सकता है।

बुधवार को राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम 27.2, न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में 15.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। 27 नवंबर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से तापमान में अपेक्षाकृत गर्माहट बनी रहेगी, लेकिन सूरज ढलने के बाद तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे रात के साथ सुबह की ठंडक भी बढ़ेगी।बुधवार को ही लखनऊ सहित कई जिलों में दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। कानपुर शहर में अंतर अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 17.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। हरदोई में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 17.0 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। वहां अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बहराइच में अधिकतम 27.4 और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- जनगणना-2027: उत्तर प्रदेश में 21.47 लाख परिवारों ने पूरी की स्वगणना, हरदोई सबसे आगे

वहां अंतर 15.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।आने वाले रविवार तक 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखने को मिल सकता है। 27 नवंबर से कोहरे की वजह से सुबह के वक्त दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में मातृ वंदना योजना के कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगी प्रोत्साहन राशि, CMO को बैंक खाते का ब्योरा देने के निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।