जनगणना-2027: उत्तर प्रदेश में 21.47 लाख परिवारों ने पूरी की स्वगणना, हरदोई सबसे आगे
उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के लिए 21.47 लाख से अधिक परिवारों ने ऑनलाइन स्वगणना पूरी कर ली है, जिसमें हरदोई जिला सबसे आगे है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
यूपी में 21.47 लाख परिवारों ने ऑनलाइन स्वगणना पूरी की।
हरदोई जिला 1.15 लाख परिवारों के साथ स्वगणना में शीर्ष पर।
स्वगणना की अंतिम तिथि 30 नवंबर, गणनाकर्मी 1 दिसंबर से।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जनगणना-2027 के लिए प्रदेश में अब तक 21.47 लाख से अधिक परिवारों ने घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर दी है। स्वगणना में हरदोई सबसे आगे है, जहां 1.15 लाख से अधिक परिवारों ने अपना ब्योरा भर दिया है। वहीं लखनऊ में अब तक 30,124 परिवारों ने स्वगणना पूरी की है। जिन परिवारों ने अभी तक जानकारी दर्ज नहीं की है, वे 30 नवंबर तक आनलाइन यह काम कर सकते हैं।
स्वगणना के लिए जनगणना विभाग ने se.census.gov.in पोर्टल पर सुविधा दी है। परिवार के मुखिया या कोई अन्य सदस्य पोर्टल पर जाकर घर बैठे परिवार से जुड़ी जानकारी भर सकता है। जानकारी दर्ज करने के बाद मिलने वाली एसई आईडी (स्वगणना पहचान संख्या) सुरक्षित रखनी होगी।
एक दिसंबर से चार जनवरी तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर परिवारों का ब्योरा जुटाएंगे। इस दौरान स्वगणना करने वाले परिवारों के यहां भी गणनाकर्मी पहुंचेंगे। उन्हें एसई आईडी उपलब्ध करानी होगी। बुधवार तक स्वगणना में हरदोई 1,15,946 परिवारों के साथ पहले स्थान पर है।
प्रतापगढ़ 1,08,372 परिवारों के साथ दूसरे, बरेली 1,03,931 के साथ तीसरे और शाहजहांपुर 81,493 परिवारों के साथ चौथे स्थान पर है। आजमगढ़ 55,975 परिवारों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं सबसे कम स्वगणना हमीरपुर में 7,773 परिवारों ने पूरी की है।
इस बीच बुधवार को लखनऊ जीपीओ में जनगणना-2027 के विशेष डाक आवरण और विशेष विरूपण का विमोचन किया गया। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अजय सिंह चौहान और मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा व पोस्टमास्टर जनरल बीएल सोनल मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- यूपी में 183 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर: 56 लखनऊ से बाहर, कानपुर से 14 को मिली राजधानी में तैनाती
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।