विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 183 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर: 56 लखनऊ से बाहर, कानपुर से 14 को मिली राजधानी में तैनाती

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:15 PM (GMT+05:30)

यूपी पुलिस मुख्यालय ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत 183 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। इनमें लखनऊ से 56 इंस्पेक्टरों को बाहर भेजा गया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यूपी पुलिस ने 183 इंस्पेक्टरों का बड़े पैमाने पर तबादला किया।

  2. लखनऊ से 56 इंस्पेक्टरों को अन्य जिलों में भेजा गया।

  3. कानपुर से 14 इंस्पेक्टर लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किए गए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने 183 इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें लखनऊ कमिश्नरेट से 56 इंस्पेक्टरों को बाहर भेजा गया है, जबकि कानपुर कमिश्नरेट से 14 इंस्पेक्टर लखनऊ आए हैं। कानपुर से तीन अन्य इंस्पेक्टरों को लखनऊ जोन में तैनाती दी गई है।

लखनऊ कमिश्नरेट से स्थानांतरित इंस्पेक्टरों में ज्यादातर को वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। नागेश उपाध्याय, भानु प्रताप सिंह और सुनील कुमार आजाद को लखनऊ जोन में भेजा गया है। वहीं विक्रम सिंह को सतर्कता, अरविंद कुमार को सीआइडी और अनवार अहमद को आर्थिक अपराध शाखा में तैनाती मिली है।

किसे कहां भेजा?

कानपुर कमिश्नरेट से लखनऊ आने वाले इंस्पेक्टरों में रवींद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ मिश्रा, अभिमान सिंह, अशोक कुमार दुबे, आनंद कुमार पांडेय और सभाजीत मिश्र समेत 14 नाम शामिल हैं। इकबाल हैदर, ब्रजेश कुमार और कमर सुल्ताना को लखनऊ जोन में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, 8 जिलों को मिलेंगे नए SP

पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) आरडी चौरसिया की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एक जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके या 31 मई 2027 तक पिछले चार वर्षों में तीन वर्ष पूरे करने वाले इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। जोन, जनपद और कमिश्नरेट स्तर पर समायोजन नहीं हो पाने के कारण पुलिस आयुक्तों के अनुरोध पर ये स्थानांतरण किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।