विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Today: यूपी में 9.1 डिग्री के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा, पश्चिमी जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:10 AM (IST)

मौसम के बदलते मिजाज से लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में दिनचर्या और पहनावा प्रभावित हो रहा है। दिन में हल्की गर्मी और शाम को ठंड महसूस हो रही है, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जिला रहा, आगामी दिनों में कोहरे का अनुमान है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम का बदलता मिजाज इन दिनों लोगों की दिनचर्या और पहनावे दोनों को प्रभावित कर रहा है। दिन में धूप निकलने पर हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। सूरज ढलते ही ठंड बढ़ने लगती है। ऐसे में लोग सुबह और दोपहर में हल्के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जबकि शाम होते ही स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते लोगों को एक ही दिन में दो तरह के मौसम का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर खासकर सुबह-शाम घर से निकलने वाले लोगों पर पड़ रहा है। आने वाले दाे दिनों में अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हवा में नमी 89 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत रही। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा। वहां न्यूनतम तापमान में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दूसरे स्थान पर कानपुर (शहर) में 9.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- दूरसंचार अधिकारी पर अभियोजन चलाने की मंजूरी दे सकते हैं राज्यमंत्री, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ का फैसला

लखनऊ के आसपास के इलाकों में बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 13.0 और अधिकतम 25.8 डिग्री, लखीमपुर खीरी में न्यूनतम 14.0 और अधिकतम 28.0 डिग्री, बहराइच में न्यूनतम 10.6 और अधिकतम 27.6 डिग्री, अयोध्या में न्यूनतम 10.5 और अधिकतम 25.5 डिग्री तथा सुल्तानपुर में न्यूनतम 11.6 और अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है। लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 26 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- मुफ्त राशन और तेल, KG से PG तक लड़कियों को मुफ्त एजुकेशन; सपा के घोषणा पत्र में दलित-अल्पसंख्यकों के लिए क्या खास?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।