विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग का टिकट भी मिलना बंद

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:33 AM (IST)

दीपावली के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है, जिससे दिल्ली और मुंबई रूट पर लंबी वेटिंग लिस्ट है। ...और पढ़ें

शताब्दी, वंदे भारत, तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग। जागरण

शताब्दी, वंदे भारत, तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग। जागरण

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली बाद लोगों की वापसी शुरू हो गई है। रेलवे प्रशासन ने गुरुवार से स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। ऐसे यात्रियों ने तत्काल का सहारा लेना चाहा लेकिन वहां से भी कंफर्म टिकट नहीं मिला।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कुछ ट्रेनों में यात्रियों की प्रतीक्षा सूची देखकर अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। हालांकि गुरुवार की सुबह एक बार फिर तत्काल टिकट के लिए बड़ी संख्या में यात्री कंफर्म टिकट के लिए प्रयास करेंगे।

वहीं गोरखपुर एलटीटी की स्लीपर में 12 नवंबर को बर्थ उपलब्ध ही नहीं है। 13 व 14 नवंबर को 40 से ऊपर की प्रतीक्षा सूची है। यही हाल अवध एक्सप्रेस का है। उद्योगनगरी एक्सप्रेस की स्लीपर व एसी हो या पुष्पक एक्स्प्रेस की सभी श्रेणियां, इनमें लंबी प्रतीक्षा सूची होने के कारण परिवार के साथ सफर करने वाले तत्काल के लिए भी प्रयास कर रहे हैं और डीआरएम कोटे से भी बर्थ कंफर्म कराने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन तय, 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी फेस्टिवल, गोरखपुर एलटीटी पूजा स्पेशल, लखनऊ से आनंद विहार जाने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग होने से यात्री परेशान हैं। तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का भी बुरा हाल है और यात्रियों को इनमें भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, कैफियात, गोरखधाम, वैशाली, काशी विश्वनाथ में भी लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है।

यह भी पढ़ें- 'उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते'; अखिलेश यादव के घुसपैठिये वाले बयान पर CM योगी का पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।