Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बाराबंकी में बोले वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार, अयोध्‍या में मंदिर निर्माण से यहां विकास की असीम संभावनाएं

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 06 May 2022 02:37 PM (IST)

    वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने जागरण प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान कहा कि बाराबंकी को अयोध्या का प्रवेश द्वार कहा जाता है। इसलिए यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। मंदिर बनने से यहां पर धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को भी बल मिलेगा।

    Hero Image
    वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि बाराबंकी को अयोध्या का प्रवेश द्वार कहा जाता।

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। श्रीराम जन-जन की आस्था का केंद्र हैं। इन्हें क्षेत्र व देश की सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इससे वैसे तो सभी को लाभ मिलना तय है। बाराबंकी को अयोध्या का प्रवेश द्वार कहा जाता है। इसलिए यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। यह बातें वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने शुक्रवार को व्यापारी अनिल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर जागरण प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि चौरासी कोसी परिक्रमा क्षेत्र से पहले ही जिला जुड़ा है। मंदिर बनने और अयोध्या के विकासित होने से बड़ी संख्या में धार्मिक पर्यटन के लिए लोग आएंगे। इसका सबसे अधिक प्रभाव बाराबंकी के विकास पर पड़ेगा। यहां श्रद्धालुओं के आने से जहां व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी वहीं स्थानीय लोग स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगे। यहां पर धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को भी बल मिलेगा। इस दौरान राजेश अरोड़ा बब्बू, अनुपम अग्रवाल, विजय गुप्ता, धीरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अनिल मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।