विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के इटौंजा पुल के पास स्क्रैप दुकान में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड कर्मचारी कर रहे काबू पाने की कोशिश

Published: Mon, 17 Nov 2025 04:14 AM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2025 09:30 AM (IST)

लखनऊ के इटौंजा पुल के पास एक स्क्रैप दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता। लखनऊ। इटौंजा पुल के निकट एक स्क्रैप दुकान में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर प्रयास कर रही हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच जारी है।

इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है, कि दमकलकर्मी आग बुझाा रहे हैं। इस वीडियो में आग की भयंकर लपटें साफ देखी जा सकती हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पहुंचा। पुलिस घटना के बारे में जानकरी जुटा रही है।