Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pink Toilet : यूपी की राजधानी में पिंक टॉयलेट पर लटक रहे ताले, आसपास खुल गईं पंचर की दुकानें- शौच के लिए कहां जाएं महिलाएं?

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 08:58 PM (IST)

    UP News in Hindi रमा बाई रैली स्थित बीबीएयू के पास बने पिंक टायलेट बूथ के बाहर अवैध कब्जा है। कई महीने से यहां ताला भी लगा हुआ है। स्थानीय और बाजार के लोगों का कहना है कि नगर निगम ने पिंक टायलेट बूथ बना तो दिया लेकिन बंद होने से महिलाओं को दिक्कतें हो रही हैं। यहां सप्ताह में दो बार सब्जी का बाजार भी लगता है।

    Hero Image
    ताले लटकने के बाद महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट करना पड़ रहा यूज।

    संवादसूत्र, जागरण, लखनऊ। रायबरेली रोड के आसपास नगर निगम के सभी पिंक टायलेट बूथों पर ताले लटक रहे हैं। यही नहीं, इन बूथों के पास में पंचर की अवैध दुकानें खुल गई हैं। रविवार को सेक्टर-नौ वृंदावन कालोनी स्थित केंद्र पर परीक्षा देने आईं महिलाओं को पिंक टायलेट बूथ में ताला लटका मिला तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृंदावन कालोनी शहीद पथ सेक्टर-आठ की सर्विस लाइन के किनारे पिंक टायलेट बूथ में कई महीनों से ताला लटक रहा है। बूथ के बगल ही अवैध रूप से एक टायर पंचर की दुकान खुल गई है। राहगीरों का कहना है कि पिंक टायलेट बूथ में ताला लगा होने से यहां महिलाओं को वापस लौटना पड़ता है।

    इसी तरह कालोनी के सेक्टर-नौ में बना पिंक टायलेट बूथ महीनों से बंद पड़ा है। इसके बगल में भी पंचर की दुकान लगी है। इसी पिंक टायलेट के 50 मीटर पर कई निजी स्कूल हैं, जहां पर आए दिन परीक्षाओं के केंद्र बनते हैं। रविवार को यहां परीक्षा देने आईं कई महिलाएं बूथ पर ताला लगा होने से वापस लौट गईं। 

    रायबरेली रोड क्षेत्र के कई पिंक टायलेट बंद पड़े हैं। उसको जल्द से जल्द चालू कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

    -संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम

    यह भी पढ़ें : तीज मनाने गई 2 बच्चों की मां मायके से गायब, 6 बच्चों के पिता पर भगाने का शक- 12 साल पहले हुई थी शादी

    comedy show banner