Lucknow East Election Result 2022: लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से फिर जीते आशुतोष टंडन, सपा प्रत्याशी अनुराग सिंह भदौरिया को बड़े अंतर से हराया
Lucknow East Election Result 2022 Vote Counting News Updates लखनऊ की पारंपरिक विधानसभा उत्तरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बड़े अं ...और पढ़ें

लखनऊ, [अंशू दीक्षित]। पूर्वी विधानसभा भाजपा की पारंपरिक सीट भले रही हो, लेकिन जीत का अंतर इस बार वर्ष 2017 से कम का रहा।मतगणना के पहले चक्र से ही भाजपा ने अपने प्रतिद्वंदी अनुराग सिंह भदौरिया को 2,058 वोटों से पीछे छोड़ा तो फिर मुड़कर नहीं देखा। पूर्वी विधानसभा के पहले चक्र में ही साइकिल की चेन उतर गई जो 31वें चक्र तक चढ़ नहीं सकी। पांचवें चक्र में भाजपा 24,497 वोट पा चुकी थी, वहीं सपा 15079 वोट पर थी, जबकि बसपा के आशीष कुमार सिन्हा सिर्फ 1,735 वोट ही पाए थे। मतगणना की रफ्तार शुरू में काफी धीमी रही। यहां दोपहर एक बजे के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से वोट तेजी से निकलने शुरू हुए।
दसवें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष टंडन को 49,890 वोट पाकर रफ्तार पकड़ ली थी, वहीं सपा 27,689 वोटों पर ही थी। भाजपा ने यही से बढ़त का ग्राफ बढ़ाना शुरू कर दिया और 22,201 वोट से आगे हो गई। वोटों का अंतर जिस गति से बढ़ रहा था, उस गति से प्रतिद्वंदी का चेहरा उतर रहा था। पंद्रहवें चरण में आशुतोष टंडन 74,260 वोटों के ग्राफ तक पहुंच चुके थे, वहीं सपा उम्मीदवार 39779 वोट पर ही थे।
21वें राउंड में भाजपा ने एक लाख का ग्राफ पार करते हुए सपा को 43699 वोट पीछे छोड़ चुकी थी। 25वें राउंड में सपा ने थोड़ी ताकत लगाई तो वोटों का ग्राफ 70,635 तक पहुंचा, लेकिन भाजपा तब तक 1,20,126 तक पहुंच गई थी। आखिरी 33वें राउंड में भाजपा 151,994 वोट पा सकी और सपा को 83,362 वोटों पर संतोष करना पड़ा। इसी तरह बसपा (9,688) दस हजार का आंकड़ा नहीं छू सकी। नोटा का प्रयोग 1,579 लोगों ने किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।