Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Rojgar Mission: CM योगी आज 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को देंगे नियुक्ति पत्र

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 06:00 AM (IST)

    यूपी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकभवन में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में 2425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह विभाग में पिछले दो दशकों का सबसे बड़ा नियुक्ति कार्यक्रम है। चयन प्रक्रिया पारदर्शी रही है जिससे आंगनबाड़ी तंत्र को मजबूती मिलेगी। महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य भी उपस्थित रहेंगी।

    Hero Image
    2,425 मुख्य सेविकाओं सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। युवाओं को नौकरी देने के लिए मिशन रोजगार चला रही योगी सरकार आज 2,438 नियुक्ति पत्र वितरित करेगी। लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग में नवचयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पिछले दो दशकों में विभाग में यह सबसे बड़ा नियुक्ति कार्यक्रम कहा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आठ वर्ष में जिला कार्यक्रम अधिकारी के छह पदों और बाल विकास परियोजना अधिकारी के 200 से अधिक पदों पर लोक सेवा आयोग के जरिए पदोन्नति की जा चुकी हैं। 75 जनपदों में 19,424 आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों की भर्ती हो चुकी है, जबकि तीन हजार से अधिक सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर प्रमोशन दिया गया।

    मिनी आंगनबाड़ी की 22,290 कार्यकर्ताओं को मुख्य में तब्दील कर उनका मानदेय 5,500 से बढ़ाकर 8,000 रुपये किया गया। दो साल पहले 320 मानदेय कर्मियों को नियमित सेवा में जलिया गया था। इसके बाद अब ये नियुक्ति वितरण कार्यक्रम होने जा रहा है।

    निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही है।

    नियुक्ति होने से आंगनबाड़ी तंत्र को मजबूती मिलेगी और सेवाओं का संचालन बेहतर होगा। आयोजन में महिला कल्याण व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रतिभा शुक्ला भी उपस्थित रहेंगी।