Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के विधायक अब नहीं बच पाएंगे! मानसून सत्र में विधानसभा में लगेंगे AI कैमरे, हर हरकत होगी रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 07:21 PM (IST)

    लखनऊ में विधानमंडल का मानसून सत्र अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। इस बार विधान भवन नए स्वरूप में दिखेगा जिसमें रंगाई-पुताई नया झूमर और आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। विधायकों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए AI कैमरे लगाए जा रहे हैं। विधान सभा एक आधिकारिक पॉडकास्ट भी शुरू करेगी जिसमें विधायकों के विचार होंगे।

    Hero Image
    मानसून सत्र में इस बार नए स्वरूप में नजर आएगा विधान भवन।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानमंडल का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। यह सत्र संक्षिप्त होगा। इसमें कुछ जरूरी विधेयक रखे जाएंगे। मानसून सत्र में इस बार विधान भवन नए स्वरूप में नजर आएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य मंडप में रंगाई पुताई के साथ ही नया भव्य झूमर लगाया गया है। यहां एआइ युक्त अत्याधुनिक कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। विधान भवन के पोर्टिको की भी साज-सज्जा अंतिम दौर में है। भवन के कमरा नंबर 15 जहां कार्य मंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठक होती है, उसे भी नया स्वरूप दिया गया है। कैंटीन भी इस बार भव्य नजर आएगी।

    फेस रिकग्निशन युक्त एआइ कैमरे इस बार परीक्षण के तौन पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। यह कैमरे हर एक विधायक के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे। अगले शीतकालीन सत्र से यह एआइ कैमरे पूरी तरह से काम करने लग जाएंगे। इसके बाद हर एक विधायक के प्रदर्शन की जानकारी एक क्लिक में हो सकेगी।

    विधान सभा के डाटाबेस में विधायक का नाम डालने पर सदन में कब उन्होंने क्या बोला उसका विस्तृत विवरण सामने आ जाएगा। किस विधायक ने सदन में कितना समय दिया इसकी जानकारी भी आसानी से हो जाएगी। इससे विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ विधायक का अवार्ड देने में भी आसानी हो जाएगी।

    वहीं, विधान भवन में सत्र की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्य मंडप की सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पत्रकार दीर्घा की भी साज-सज्जा कर दी गई है। मानसून सत्र से विधानसभा एक आधिकारिक पाडकास्ट भी शुरू करेगी।

    इसमें विधायकों के साक्षात्कार और उनके विचार होंगे। इसे इंटरनेट मीडिया व जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कहते हैं कि हर बार विधान भवन में कुछ नया देखने को मिलता है इस बार भी मानसून सत्र में सदस्यों को यहां बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। पोर्टिकों को खूबसूरत बनाने के साथ ही कैंटीन को भी अत्याधुनिक बनाया जा रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner