लखनऊ में रहते हैं तो हो जाएं सावधान! ये खाली प्लॉट फैला रहे हैं डेंगू-मलेरिया, LDA ने किया चिह्नित
लखनऊ में खाली पड़े प्लॉट मच्छरों और गंदगी से बीमारियों का अड्डा बन गए हैं। नगर निगम के सर्वे में 18220 खाली प्लॉट पाए गए हैं जिनमें गोमतीनगर में सबसे अधिक हैं। फैजुल्लागंज में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। नगर निगम सफाई अभियान चला रहा है और लोगों से भूखंडों की सूचना देने की अपील की है ताकि भूखंड स्वामियों को नोटिस भेजा जा सके।

अजय श्रीवास्तव, लखनऊ। भूखंड खरीदा था आशियाना बनाने के लिए बीस साल से उसका अधिक दाम बढऩे का इंतजार कर रहे हैं। अब ये खाली भूखंड मुसीबत गए हैं और बारिश के बाद वहां एकत्र पानी मच्छरों की नर्सरी बन गए हैं, उसमे कूड़ा एकत्र हो रहा है और बीमारी का घर बने इन भूखंडों से वहां रहने वाले लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
खसरा, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। फैजुल्लागंज में मामा कालोनी में गंदगी व मच्छरों के काटने से तेज बुखार से अब तक आठ लोगों तेज बुखार से पीडि़त हो चुके हैं।
एलडीए और आवास विकास परिषद भी तय समय सीमा में भूखंड पर निर्माण कराने का नियमों का पालन नहीं करा पा रहा है। गोमतीनगर व वृंदावन कालोनी में तो कई प्रभावी लोगों के खाली भूखंड सांप बिच्छुओं का बसेरा बन गए हैं।
बारिश के बाद मच्छरों की बढ़ती संख्या से पैदा हो रही बीमारियों और कूड़ा घर बन गए भूखंडों की नगर निगम ने सर्वे कराया तो यह संख्या 18220 पाई गई है। सबसे अधिक खाली भूखंड गोमतीनगर में पाए गए हैं, जहां उनकी संख्या 4175 है, जबकि इंदिरानगर और विकास नगर में यह संख्या 3408 रायबरेली रोड पर तो यह संख्या 35 सौ के करीब है।
नगर निगम के किस जोन में कितने भूखंड
- जोन एक 194
- जोन दो 258
- जोन तीन 2077
- जोन चार 4175
- जोन पांच 1970
- जोन छह 2638
- जोन सात 3408
- जोन आठ 3500
2084 भूखंडों पर सफाई कराई जा चुकी है और लगातार यह क्रम चल रहा है। लोगों की भी शिकायतें आ रही है कि उनके बगल के भूखंड में जंगल और गंदगी है। पानी भी भर रहा है।किसी तरह की बीमारी न फैले, इसके लिए वहां नगर निगम सफाई करा देता है लेकिन भूखंड स्वामी का कोई पता या फोन नंबर नहीं बता पाता है, जिससे उसे गंदगी फैलाने के आरोप में नोटिस दी जा सके, जिससे वह दीवार खड़ा ले।
डा. पीके श्रीवास्तव
नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम
अगर आपके इलाके में खाली भूखंड हैं और वहां दीवार नहीं उठी हो, गंदगी बढ़ रही हो या फिर जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं तो हमे फोटो और पता समेत इस मेल आईडी पर सूचना दें
किन जोन में कितने भूखंडों की सफाई कराई गई
- जोन एक 42
- जोन दो 67
- जोन तीन 148
- जोन चार 800
- जोन पांच 167
- जोन छह 264
- जोन सात 407
- जोन आठ 189
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।