Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में नवरात्रि, दुर्गा पूजा- दशहरा से पहले बड़ा एलान, शहरों की सफाई-पेयजल की व्यवस्था होगी दुरुस्त

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 09:27 PM (IST)

    नगर विकास विभाग नवरात्रि दुर्गापूजा और दशहरा से पहले शहरी निकायों में सफाई और अन्य आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगा। 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में नोडल अधिकारी मंडलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसका उद्देश्य त्योहारों से पहले शहरों को स्वच्छ और सुगम बनाना है। स्वच्छता ही सेवा-2025 स्वच्छोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है।

    Hero Image
    नवरात्रि और दशहरा से पहले सफाई-पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नगर विकास विभाग नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा से पहले हुए नगरीय निकायों को सड़कों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और यातायात व्यवस्था पर विशेष अभियान चलाएगा।

    इसके लिए 20 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रदेश के सभी मंडलों में स्थलीय निरीक्षण अभियान होगा। शासन से सचिव, विशेष सचिव और नगरीय निकाय निदेशालय के अधिकारियों को इस निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ये सभी अधिकारी मंडलों में भ्रमण कर स्थानीय सुविधाओं का मूल्यांकन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर विकास मंत्री एके शर्मा के अनुसार प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा-2025 स्वच्छोत्सव अभियान चल रहा है।

    इसमें आने वाले त्योहारों से पहले नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को सुधारना, सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना और यातायात को सुगम बनाना है। इन सभी कार्यों की समीक्षा नोडल अधिकारी करेंगे। निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाना है।