Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात 3.15 मिनट: विजन डाक्यूमेंट को लेकर मंत्री अनिल राजभर बोले, '2047 तक हर हाथ को मिलेगा काम'

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 07:47 AM (IST)

    श्रम मंत्री अनिल राजभर ने विधान सभा में बताया कि उत्तर प्रदेश ने नए कारखाना पंजीकरण में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पिछले सात सालों में जितने कारखाने पंजीकृत हुए उतने आजादी के बाद 2017 तक नहीं हुए थे जिससे रोजगार सृजन हुआ है। हर साल 25-30 हजार युवाओं को विदेश में रोजगार मिलेगा। 2027 तक यूपी बाल श्रम से मुक्त होगा।

    Hero Image
    श्रम, सेवायोजन और समन्वय मंत्री अनिल राजभर। जागरण

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधान सभा में श्रम, सेवायोजन और समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यूपी ने निवेशकों का भरोसा जीतते हुए नए कारखाना पंजीकरण में देश में पहला स्थान हासिल किया है, महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि पिछले सात वर्षों में उतने नए कारखाने पंजीकृत हुए, जितने देश की आजादी के बाद 2017 तक नहीं हुए थे। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हुआ है, खासकर एक्सप्रेसवे किनारे। विदेशों में रोजगार दिलाने के लिए विशेष मिशन शुरू किया गया है, जिससे हर साल 25-30 हजार युवा विदेश में काम पाएंगे।

    मंत्री ने कहा कि 2047 तक हर नौजवान को रोजगार और हर हाथ को काम मिलेगा। 2027 तक यूपी को बाल श्रम से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा, जबकि 70% महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। हर जिले में अटल आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। कृषि क्षेत्र में नई जानकारी देने के लिए 500 किसानों को विदेश में ले जाएंगे।