Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Officers Honored: स्वतंत्रता दिवस पर तीन पुलिसकर्मियों को मिला सीएम उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 09:23 PM (IST)

    UP Police | UP Police Samman | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में तीन पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। एसटीएफ के उपाधीक्षक प्रमेश शुक्ला एसपी कृष्ण कुमार और महिला आरक्षी प्रियांशी प्रजापति को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

    Hero Image
    तीन पुलिस कर्मियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक।

    राब्यू, जागरण, लखनऊ। बेहतर सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन पुलिस कार्मिकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान किया गया है। इनमें छांगुर गिरोह का राजफाश करने वाले एसटीएफ के उपाधीक्षक प्रमेश शुक्ला का नाम भी शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को दस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय बीमा गिरोह का राजफाश करने और 68 आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने को लेकर पदक दिया गया है।

    वहीं आगरा पुलिस कमिश्नरेट में नियुक्त महिला आरक्षी प्रियांशी प्रजापति को अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता में रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व अन्तराष्ट्रीय खेल में एक स्वर्ण पदक अर्जित करने के लिए पदक प्रदान किया गया।