UP: विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन, परिवेश 2.0 पोर्टल से वन भूमि हस्तांतरण में आई तेजी
उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों हेतु वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए परिवेश 2.0 पोर्टल शुरू किया है। कैंपा निधि के माध्यम से क्षतिपूर्ति वनीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल रही है। पोर्टल के द्वारा अब तक 226 स्वीकृतियां दी गई हैं और ₹868 करोड़ का वनीकरण कार्य हुआ है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया और क्षतिपूरक वनरोपण में समन्वय स्थापित कर विकास और पर्यावरण सरंक्षण को नई दिशा दी है। सरकार ने इसके लिए परिवेश 2.0 पोर्टल बनाया है जिसके माध्यम से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आसान हो गई है।
वहीं दूसरी ओर कैंपा निधि से क्षतिपूर्ति वनीकरण व अन्य कार्यों को गति प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है। परिवेश 2.0 पोर्टल से अब तक 226 अंतिम स्वीकृतियां दी गईं हैं। साथ ही 868 करोड़ रुपये की कैंपा निधि से क्षतिपूर्ति वनीकरण का कार्य किया गया है।
इस पोर्टल पर वन भूमि हस्तांतरण के सभी प्रकरण अपलोड किए जाते हैं, जिससे लंबित मामले चिह्नित कर उनका त्वरित निस्तारण संभव हो सका है।
साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार के अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति से पूरा किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार ने विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संतुलन स्थापित किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।