Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में वन महोत्सव आज से, पौधारोपण का होगा शुभारंभ... 35 करोड़ पौधों से लहलाएगा प्रदेश

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 04:00 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन करेगी जिसके अंतर्गत 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना कुकरैल वन प्रभाग में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी।

    Hero Image
    वन महोत्सव आज से, पौधारोपण का होगा शुभारंभ।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार एक से सात जुलाई के बीच वन महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इसके अंतर्गत 35 करोड़ पौधारोपण अभियान का भी शुभारंभ मंगलवार से होगा। वन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना कुकरैल वन प्रभाग में पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव के दौरान सभी जिलों में पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बच्चाें व युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का भी आयोजन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी सरकार प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में पौधे लगवाती है। पिछले आठ वर्षों में 205 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत एक से सात जुलाई के बीच मनाए जाने वाले वन महोत्सव से हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस बार प्रदेश की आबादी के बराबर एक दिन में पौधा लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसकी तारीख मुख्यमंत्री तय करेंगे।

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि वन महोत्सव की शुरुआत मंगलवार एक जुलाई से शुरू हो जाएगी। मुख्य कार्यक्रम कुकरैल वन प्रभाग में रखा गया है। यहां वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक भी पौधा लगाएंगे। इसके साथ ही सभी 75 जिलों में महोत्सव शुरू हो जाएगा। सभी वन प्रभागों को अपने-अपने यहां वन महोत्सव वृहद स्तर पर मनाने के निर्देश दिए गए हैं।

    पौधारोपण महाभियान के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान सभी जिलों में नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्रभात फेरी, ग्रीन वाक व फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिता कराई जाएंगी। इसके अलावा जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं को प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में बताया जाएगा, साथ ही प्लास्टिक मुक्त परिवेश के लिए समाज को जागरूक किया जाएगा।