Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवा पर्व को ''स्वच्छ उत्सव'' के रूप मनाएगा वन विभाग, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा कार्यक्रम

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 07:41 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश वन विभाग 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व को स्वच्छ उत्सव के रूप में मनाएगा। स्वच्छता अभियान प्लास्टिक विरोधी मुहिम और पक्षी विहारों की सफाई होगी। पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन पर जागरूकता अभियान चलेंगे। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पौधारोपण होगा जिसमें सभी विभाग और नागरिक भाग लेंगे। इस दौरान प्रदेश में 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है।

    Hero Image
    सेवा पर्व को ''स्वच्छ उत्सव'' के रूप में भी जाएगा मनाएगा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पर्व को वन विभाग ''''स्वच्छ उत्सव'''' के रूप में मनाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक विरोधी अभियान, पक्षी विहार में खर-पतवारों की सफाई के लिए भी आयोजन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण आदि विषयों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

    सेवा पर्व के समन्वय व निगरानी के लिए शासन स्तर पर पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशांत शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, वन विभाग ने विभाग ने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (परियोजना) राम कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है।

    सुनील चौधरी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) को प्रत्येक जिले में पौधारोपण कार्यक्रम होगा। वन विभाग की ओर से आमजन, संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों को पौधा उपलब्ध कराया जाएगा।

    इसमें सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, एनजीओ, रोटरी-लायंस क्लब, ग्राम पंचायत सदस्यों, शिक्षकों, उद्योगपतियों, मेडिकल एसोसिएशन आदि को भी शामिल किया जाएगा। वन विभाग की सहयोगी संस्थाएं बाघ मित्र, सारस मित्र, वेटलैंड मित्र भी इस कार्यक्रम के वाहक बनेंगे।

    पौधरोपण महाभियान के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सेवा पर्व के दौरान प्रदेश में 15 लाख पौधे रोपे जाएंगे। आयोजन में महापौर, सांसद, विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। विभाग ने हर जिले में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही नवाचार पर भी जोर दिया है।