Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Ganga Expressway का कार्य नवंबर तक पूरा कर लें', मुख्य सचिव SP Goyal ने डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति पर ली समीक्षा

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 11:26 PM (IST)

    नए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने यूपीडा की प्रमुख परियोजनाओं गंगा एक्सप्रेस-वे और रक्षा व औद्योगिक गलियारों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने गंगा एक्सप्रेस-वे को नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य बताया। बैठक में भूमि अधिग्रहण और निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

    Hero Image
    मुख्य सचिव ने यूपीडा परियोजनाओं को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नवनियुक्त मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को यूपीडा की प्रमुख परियोजनाओं गंगा एक्सप्रेव-वे और रक्षा व औद्योगिक गलियारों की प्रगति की जानकारी ली।

    उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय से पूरी की जाएं। जमीन अधिग्रहण में कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो उन्हें बताया जाए। गौरतलब है कि मुख्य सचिव यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी हैं।

    लोकभवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पूछा कि गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना का काम कहां तक पहुंच गया है जिस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि परियोजना को नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने रक्षा व औद्योगिक गलियारों के छह नोड लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट, अलीगढ़, झांसी व आगरा में कितनी भूमि अधिग्रहित की गई है और कितने निवेशकों ने निवेश प्रस्ताव दिए हैं इसके बारे में जानकारी हासिल की।

    उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण में कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के साथ ही यूपीडा के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।