Updated: Sat, 12 Jul 2025 08:59 PM (IST)
दैनिक जागरण अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान स्पर्धा में प्रदेश के 20 सर्वश्रेष्ठ ग्राम प्रधानों का चयन हुआ है जिन्हें 13 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सम्मान चिह्न भेंट करेंगे। प्रतियोगिता में 50 हजार प्रधानों ने उत्कृष्ट कार्य दिखाए और 70 हजार से अधिक निर्माण कार्यों को प्रस्तुत किया। युवा और महिला प्रधानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दैनिक जागरण अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान स्पर्धा के तहत प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 20 ग्राम प्रधानों का चयन कर लिया गया है। इन्हें 13 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी प्रेक्षागृह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह यशस्वी प्रधानों को सम्मान चिह्न भेंट करेंगे। दैनिक जागरण ने बीते वर्ष 24 सितंबर से शुरू इस स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश के 60 हजार प्रधानों से संपर्क किया।
इनमें से 50 हजार प्रधानों को दैनिक जागरण अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान प्रतियोगिता के माध्यम से अपने उत्कृष्ट कार्य दिखाने का अवसर मिला। प्रदेश के 13 नोडल सेंटर से चयनित 260 प्रधानों में से राज्य स्तर पर स्वतंत्र जूरी ने 20 यशस्वी प्रधान चुने हैं।
इस स्पर्धा में सभी ग्राम प्रधानों के आवेदन आनलाइन प्राप्त हुए। सैकड़ों प्रधानों ने कई विकास कार्यों को दिखाने के लिए अनेक आवेदन किए। प्रधानों ने पंचायत स्तर पर 70 हजार से अधिक निर्माण कार्यों को प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुत किया।
ग्राम पंचायत में स्कूल, सड़क, जलाशय, पंचायत भवन, सार्वजनिक शौचालय, पार्क के अलावा रोजगार सृजन, लाइब्रेरी, कूड़ा निस्तारण जैसे कार्यों को दर्शाने के लिए भी आवेदन किए गए।
विकास की स्पर्धा में आगे आए युवा और महिला प्रधान
दैनिक जागरण अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान प्रतियोगिता में विशेष बात यह रही कि महिला और युवा प्रधान बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पहली बार प्रधान बनकर पंचायत की कमान संभालने वाले युवाओं के लिए यह प्रतियोगिता उत्साहजनक थी। इसे लेकर सभी में जोश दिखा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।