Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow News: महिला ने मंत्री को लिखा था लेटर, आउट सोर्सिंग कर्मचारी से छेड़खानी करने वाले निजी सचिव गिरफ्तार

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 06:48 PM (IST)

    लखनऊ के गोमतीनगर में समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय में एक आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विभाग के मंत्री असीम अरुण से लिखित शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपित निजी सचिव को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सचिव ने उसे धमकी भी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    आउट सोर्सिंग महिला कर्मचारी से छेड़खानी करने वाले निजी सचिव गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमतीनगर स्थित समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय में आउट सोर्सिंग महिला कर्मचारी से निजी सचिव ने छेड़खानी की। विरोध पर धमकाने लगे। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत विभाग के मंत्री असीम अरुण से की। उन्होंने गोमतीनगर पुलिस को बुलाकर आरोपित निजी सचिव को गिरफ्तार करवा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता कई वर्षों से समाज कल्याण विभाग में आउट सोर्सिंग कर्मचारी के रूप में काम कर रही है। उसी विभाग में निजी सचिव जय किशन सिंह भी तैनात है। आरोप है कि कई दिनों से वह पीड़िता को छेड़खानी कर रहे थे।

    बीती 28 जुलाई को जय किशन ने पीड़िता को अकेला पाकर छेड़खानी की, विरोध पर नौकरी से निकलाने की बात कहते जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने डर के कारण किसी से शिकायत नहीं की। गुरुवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण दफ्तर पहुंचे।

    यह देख पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और मामले की लिखित शिकायत तैयार कर मंत्री से की।मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने विभागीय लोगों से जानकारी हांसिल की। आरोप सही मिलने पर उन्होंने तत्काल इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि को बुलाकर पीड़िता की दी हुई शिकायत देदी।

    साथ ही आरोपित जय किशन सिंह की मौके से पकड़ा कर थाने भिजवाया। इस मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।