विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP TET की 29 और 30 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा, परीक्षाओं के दिनों में स्‍कूलों में छात्रों के लिए होगी छुट्टी

Published: Mon, 08 Sep 2025 09:17 PM (IST)

लखनऊ से खबर है कि प्रवक्ता प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और यूपी-टीईटी की लिखित परीक्षाओं के दौरान छात्रों के लिए विद्यालयों ...और पढ़ें

UP TET की 29 और 30 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
UP TET की 29 और 30 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में प्रवक्ता, प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और यूपी-टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की लिखित परीक्षाओं के दिनों में छात्रों के लिए विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। साथ ही इन तिथियों पर कोई अन्य परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इसमें 29 और 30 जनवरी 2026 को यूपी-टीईटी की लिखित परीक्षा संभावित है। पिछली बार यूपीटीईटी 23 जनवरी 2022 को हुआ था। अभी टीईटी में आवेदन को लेकर कोई उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से कोई तिथि जारी नहीं हुई है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन परीक्षाओं को देखते हुए परिषदों और विभागों को समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी। आदेश के मुताबिक, 15 और 16 अक्टूबर 2025 को प्रवक्ता की लिखित परीक्षा होगी। 18 और 19 दिसम्बर 2025 को प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) की परीक्षा होगी।

इन तिथियों में माध्यमिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों व संस्थाओं में छात्रों के लिए अवकाश घोषित रहेगा। इन तिथियों पर परिषद की अन्य कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- IPS Transfer: यूपी में 28 IPS अफसरों का तबादला, SP के पद पर प्रमोट हुए 12 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी