रालोद का हर कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह से प्रेरित, पंजाब को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता - रोहित अग्रवाल
राष्ट्रीय लोकदल के स्थापना दिवस पर पंजाब बाढ़ आपदा समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक में पार्टी की नीतियों और बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाने वाली राहत सामग्री पर चर्चा हुई। रोहित अग्रवाल ने कहा कि रालोद कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित हैं और समाज की सेवा में समर्पित हैं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल पंजाब बाढ़ आपदा समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इस दौरान समिति के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।
इसके बाद समिति की विशेष बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की नीतियों पर चर्चा की और रालोद द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाने वाली राहत सामग्री और अन्य जरूरी सहयोग को लेकर विचार किया गया।
रालोद किसान सेवा में समर्पित
इस दौरान समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का हर कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित होकर समाज और किसानों की सेवा में समर्पित है। पंजाब के बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों को राहत पहुंचाना हमारी पहली जिम्मेदारी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, गरीबों और आपदाग्रस्त परिवारों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी हर संभव मदद करता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, संयोजक पी के पाठक, प्रदेश महासचिव प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, सम्राट चौहान, रामगोपाल चंदेल, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे.
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।