Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में लेखपाल और कनिष्ठ सहायक बनने का सुनहरा मौका, 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती जल्द

    Updated: Mon, 26 May 2025 10:32 PM (IST)

    राजस्व विभाग तहसीलदार नायब तहसीलदार लेखपाल और कनिष्ठ सहायकों के रिक्त पदों को भरने जा रहा है। नायब तहसीलदार लेखपाल और कनिष्ठ सहायकों के पदों के लिए भर्ती आयोगों को प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें लेखपाल के 7994 और कनिष्ठ सहायकों के 1756 पद शामिल हैं। तहसीलदारों के 300 पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश में लेखपाल और कनिष्ठ सहायक बनने का सुनहरा मौका।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजस्व विभाग ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल व कनिष्ठ सहायकों के रिक्त पद अब जल्द भर जाएंगे। नायब तहसीलदार, लेखपाल व कनिष्ठ सहायकों के पदों पर भर्तियों के लिए संबंधित भर्ती आयोग को अधियाचन भेज दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तहसीलदारों के रिक्त करीब 300 पदों को पदोन्नति देकर भरा जाएगा। राजस्व परिषद की तरफ से भेजे गए अधियाचन में सर्वाधिक 7,994 पद लेखपाल और 1,756 कनिष्ठ सहायकों के पद हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो सप्ताह पहले हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए थे। उन्होंने राजस्व विवादों के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी रिक्त पदों की जानकारी भी अधिकारियों से ली थी।

    साथ ही निर्देश दिए थे कि राजस्व से संबंधित विवादों के निस्तारण के लिए जिला व प्रदेश स्तर पर नियमित मानीटरिंग की जाए। साथ ही राजस्व विवादों के मामलों के निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए।

    राजस्व विभाग के सूत्रों के अऩुसार वर्तमान में तहसीलदारों के करीब 300 रिक्त पदों को भरने के लिए संबंधित कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नायब तहसीलदार के 258 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है।

    इसके अलावा वर्ष 2025-26 में 67 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजने को लेकर पत्रावली तैयार की जा रही है। वहीं नायब तहसीलदारों के 47 पदों को सबंधित कर्मचारियों की पदोन्नति से भरा गया है।

    इसके अलावा कनिष्ठ सहायक (कलेक्ट्रेट अधिष्ठान) के 1,687 व कनिष्ठ सहायक (मंडल) के 69 पदों को भी भरने की तैयारी परिषद ने शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक (कलेक्ट्रेट अधिष्ठान) के 1,150 व कनिष्ठ सहायक (मंडल) के 56 पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में विज्ञापन भी प्रकाशित किया जा चुका है। कनिष्ठ सहायकों के यह पद वर्ष 2017 से रिक्त चल रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner