Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: लखनऊ-गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िए IMD का ताजा का रिपोर्ट

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 08:27 AM (IST)

    लखनऊ में मौसम तेजी से बदल रहा है। बुधवार को चौथे दिन भी मौसम सुहावना रहा। सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर बाद तेज बारिश में बदल गई जिससे लोगों ने झमाझम बारिश का आनंद लिया। इस बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे क्योंकि यह धान की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी। अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

    Hero Image
    गोरखपुर में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जागरण

     जागरण डेस्क, लखनऊ। यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार को चौथे दिन भी मौसम सुहावना रहा। बुधवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम दोपहर बाद तेज बारिश में बदल गई। इससे लोगों ने झमाझम बारिश का आनंद लिया। बुधवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा का मौसम

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार एक व दो अगस्त को आंशक बादल छाए रहेंगे। तीन अगस्त से दोबारा वर्षा के आसार बन रहे हैं।

    बहराइच का मौसम

    नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है। हवा के पूर्वी दिशा में चलने के आसार हैं।

    अमेठी का मौसम

    कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में घने बादल रहेंगे और बारिश की संभावना है।

    गोरखपुर का मौसम

    गोरखपुर में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने पूर्वानुमान है।