Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लखनऊ में कांसेप्ट हेड क्वार्टर की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, छापेमारी हुई तो खुल गया सारा खेल

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 09:03 PM (IST)

    लखनऊ के महानगर इलाके में कांसेप्ट हेड क्वार्टर की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया और हुक्का व तंबाकू बरामद की। बार के मालिक और मैनेजर की तलाश जारी है। शिकायत करने पर जिम संचालिका को धमकाया गया जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    कांसेप्ट हुक्काबार में छापा, एक कर्मचारी गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। महानगर सेक्टर-बी स्थित कांसेप्ट हेड क्वार्टर की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर गुरुवार देर रात महानगर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बार से चार हुक्का, चिलम, पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू पुलिस ने बरामद की है। हुक्का बार के मालिक व मैनेजर की तलाश की जा रही है। महानगर पुलिस ने उपनिरीक्षक अनुराग कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ली है।

    एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना मिली कि सेक्टर-बी स्थित कांसेप्ट हेड क्वार्टर में हुक्का बार चल रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक अनुराग कुमार सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा।

    पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सोहेल निवासी सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी बताया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मैनेजर जीशान और मालिक अंकित वर्मा हुक्का बार का संचालन करते हैं। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि हुक्का बार की शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी।

    गिरफ्तार कर्मचारी सोहेल ने बताया कि मालिक अंकित वर्मा और मैनेजर जीशान ने आमदनी बढ़ाने के लिए कैफे में ही हुक्का बार खोल लिया था। इसके बाद से लड़के-लड़कियों की आमद बढ़ गई। पूछताछ में पता चला कि छात्र भी बिना किसी रोकटोक के काफी देर तक बार में समय गुजारते थे।

    शिकायतकर्ता जिम संचालिका को धमकाया

    हुक्काबार की शिकायत करने पर जिम संचालिका हिमांशी बाजपेयी को 20 ज्यादा लोगों ने जिम में घुसकर धमकाया। आरोप है कि इससे पहले भी कई बार धमका चुके हैं।

    आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हुक्का कैफे पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। अब दूसरी तहरीर पर जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।