Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी को मिला एक और राज्य विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर में आश्रम ने अरबों की जमीन सरकार को दी

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 03:45 PM (IST)

    UP News | UP Cabinet Meeting | Yogi Cabinet | शाहजहांपुर में जल्द ही एक नया राज्य विश्वविद्यालय स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय स्थापित होगा। मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट ने इसके लिए अपनी संपत्ति सरकार को दी है। ट्रस्ट के अंतर्गत चल रहे कॉलेज अब विश्वविद्यालय के अधीन होंगे। सरकार और ट्रस्ट के बीच एमओयू होगा और विश्वविद्यालय के संचालन के लिए एक अलग सोसाइटी बनाई जाएगी।

    Hero Image
    शाहजहांपुर बनेगा स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शाहजहांपुर में जल्द ही एक नया राज्य विश्वविद्यालय स्थापित होने जा रहा है। कैबिनेट ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए शाहजहांपुर के मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट की करीब एक अरब आठ करोड़ तीन लाख रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति राज्य सरकार को उपलब्ध कराई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल ट्रस्ट के तहत स्वामी शुकदेवानंद कालेज, स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय, श्री धर्मानंद सरस्वती इंटर कालेज और श्री शंकर मुमुक्ष विद्यापीठ संचालित हो रहे हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इन सभी संस्थानों को उच्चीकृत कर विश्वविद्यालय के अधीन कर दिया जाएगा।

    कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद ट्रस्ट की पांचों इकाइयां इसके अंतर्गत आ जाएंगी। फिलहाल ट्रस्ट के भवनों का कुल क्षेत्रफल 33,092.12 वर्गमीटर है और इसके पास कुल 21.01 एकड़ भूमि उपलब्ध है।

    इसमें से 20 एकड़ भूमि विश्वविद्यालय को दी जाएगी। पहले चरण में उच्च शिक्षा विभाग और मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के बीच एमओयू होगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत औपचारिक कार्यवाही पूरी की जाएगी।

    विश्वविद्यालय के संचालन के लिए अलग से एक सोसाइटी का गठन भी किया जाएगा। शाहजहांपुर के युवाओं के लिए यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के नए अवसर खोलेगा और क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। प्रदेश में अभी 38 राज्य विश्वविद्यालय संचालित हैं।