Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ सहित 16 शहरों में ‘नमो मैराथन’ आज सुबह सात बजे होगी शुरू, CM योगी करेंगे दौड़ का शुभारंभ

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 06:00 AM (IST)

    लखनऊ में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के तहत नमो मैराथन का आयोजन किया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में शामिल हुए। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों से जोड़ना था। दौड़ 5 कालिदास मार्ग से 1090 चौराहे तक आयोजित की गई जिसमें समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया।

    Hero Image
    नमो मैराथन आज, सीएम सहित भाजपा के बड़े नेता होंगे शामिल।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से भाजपा द्वारा शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को प्रदेश के 16 महानगरों में नमो मैराथन का आयोजन किया गया है। इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल वाराणसी में ‘नमो मैराथन’ में शामिल होगें।

    पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला के मुताबिक लखनऊ में नमो मैराथन का आयोजन पांच कालिदास मार्ग से 1090 चौराहे तक किया गया है। मैराथन में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी रहेगी। स्थानीय सांसद व विधायक भी मैराथन में शामिल होंगे।

    प्रदेश के 16 महानगरों में सुबह सात बजे से मैराथन शुरू होगी। न्यूनतम तीन से पांच किमी. तक लोग विकसित भारत के संदेश के साथ दौड़ में शामिल होंगे। मैराथन का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त भारत जैसे संकल्पों से जोड़ना है।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा, ब्रजेश पाठक बरेली तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मेरठ में आयोजित दौड़ में शामिल होंगे।

    नमो मैराथन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मथुरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राज कुमार चाहर अलीगढ़, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, बेबी रानी मौर्य व भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता झांसी, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान फिरोजाबाद, मंत्री नितिन अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह अयोध्या, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर प्रयागराज, दयाशंकर सिंह सहारनपुर, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी गाजियाबाद के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी मुरादाबाद महानगर में आयोजित इस मैराथन में शामिल होंगे।