Updated: Fri, 25 Jul 2025 09:11 AM (IST)
लखनऊ में दुष्कर्म के आरोप में जेल से छूटे रोहित यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी पूजा का आरोप है कि दुष्कर्म पीड़िता ने 12 लाख रुपये की मांग की थी जिससे परेशान होकर रोहित ने यह कदम उठाया। पुलिस कॉल डिटेल की मदद से मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दुष्कर्म के आरोप में जेल से छूटे 35 वर्षीय रोहित यादव ने बुधवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी का आरोप है कि दुष्कर्म पीड़िता ने फोन कर 12 लाख रुपये देने के लिए कहा था। जिससे परेशान होकर यह कदम उठाया है। नाका पुलिस कॉल डिटेल की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इंदिरानगर के तकरोही निवासी रोहित यादव कुछ समय से नाका के मातादीन हाता में परिवार के साथ रह रहा था। पत्नी पूजा ने बताया कि रोहित के खिलाफ मानक नगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। एक वर्ष जेल में रहने के बाद वह कुछ दिन पहले जमानत पर छूटकर आया था।
पत्नी पूजा का आरोप है कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने फोन कर 12 लाख रुपये की मांग की थी। रोहित ने उन्हें बुधवार को यह बात बताई। जिस पर उसका पति रोहित से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह बेटी को लेकर काम करने ब्यूटी पार्लर चली गई। बेटा घर के बाहर खेल रहा था। रात दस बजे बेटे ने घर का दरवाजा खटखटाया। काफी देर बाद भी दरवाजा न खुलने पर वह रोने लगा।
आसपास के लोग दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे। कमरे में रोहित फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पूजा आसपास के लोगों की मदद से रोहित को ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी के परिवार वालों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।