Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में तेज आवाज में बजाने पर कांवड़ियों का म्यूजिक सिस्टम सीज, नौ गिरफ्तार

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 11:07 PM (IST)

    अमरोहा में पुलिस ने 11 फीट से ऊंचे और तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे कांवड़ियों के डीजे वाहन को जब्त कर लिया और 9 लोगों को गिरफ्तार किया। संभल में भी इसी आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए म्यूजिक सिस्टम की ऊंचाई और आवाज की सीमा निर्धारित की थी जिसका उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई।

    Hero Image
    अमरोहा में तेज आवाज में बजाने पर कांवड़ियों का म्यूजिक सिस्टम सीज

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। निर्धारित 11 फीट से अधिक ऊंचा और तेज आवाज में बजाने पर कांवड़ियों के म्यूजिक सिस्टम वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया। वाहन में मौजूद नौ लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, संभल में भी इन्हीं आरोप में संचालक बिट्टू सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वाहन को सोमवार को रोकने पर पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाकर जाम लगाया गया था। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। जाम में 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांवड़ यात्रा में पुलिस ने पहले ही म्यूजिक सिस्टम संचालकों के साथ बैठककर उन्हें नोटिस दिए थे।

    तय किया गया था कि म्यूजिक सिस्टम से लैस किसी भी वाहन की ऊंचाई 11 फीट से अधिक नहीं रहेगी। तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम भी नहीं बजेगा। अधिकतम आवाज 70 डेसीबल रहेगी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि मंगलवार को संभल पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि गजरौला क्षेत्र का माधव डीजे असमोली क्षेत्र में तेज आवाज में बजा रहा है और शासन की ओर से निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं है।

    महाकाल बेड़ा कश्यप सेवा समिति का यह डीजे हरिद्वार से आ रहे जत्थे में शामिल था। पुलिस ने माधव डीजे को हसनपुर रोड से पकड़ लिया। डीजे को सील करते हुए साथ चल ोरहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner