Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MLA Pooja Pal: सपा से निकाले जाने के बाद CM से मिलीं विधायक पूजा पाल, विधानसभा में योगी की तारीफ की थी

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 10:50 PM (IST)

    Pooja Pal | समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी ने उन्हें 14 अगस्त को निष्कासित कर दिया था। पूजा पाल ने सदन में योगी आदित्यनाथ की न्यायप्रियता और कानून व्यवस्था की प्रशंसा की थी। 2005 में पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या हो गई थी।

    Hero Image
    लखनऊ में CM योगी से मिलीं सपा से निष्कासित पूजा पाल।

    एएनआई, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। 

    बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 14 अगस्त को विधायक मनोज कुमार पाण्डेय, राकेश सिंह और अभय सिंह के बाद पूजा पाल को भी पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह जानकारी एक पत्र में दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक पूजा पाल ने सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ की न्यायप्रियता और प्रदेश का कानून व्यवस्था की प्रशंसा की थी।

     कटघर मुहल्ले में पली-बढ़ी पूजा पाल की शादी जनवरी 2005 में शहर पश्चिमी के तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल से हुई। विवाह के 25 जनवरी को राजू पाल को सुलेमसरांय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूजा पाल ने माफिया अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। राजू पाल की हत्या के बाद शहर में दंगा भड़क गया था। कई दिनों तक तोड़-फोड़ की गई।

    उस समय बसपा सुप्रीमो मायावती प्रयागराज आयीं। उन्हाेंने पूजा पाल के आंसू पोछते हुए उन्हें शहर पश्चिमी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए टिकट दिया। हालांकि, पूजा पाल के खिलाफ सपा ने उनके पति के हत्यारोपित अशरफ को प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में पूजा पाल को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने फिर पूजा पाल को शहर पश्चिम से मैदान में उतारा और इस बार अशरफ को पराजित करते हुए वह पहली बार विधायक बनीं।