Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP में कृषि क्रांति! विकसित कृषि संकल्प अभियान से 14 लाख किसान जुड़े; जानें कैसे बदल रही है खेती?

    By Jagran NewsEdited By: Sakshi Gupta
    Updated: Mon, 09 Jun 2025 07:19 PM (IST)

    केंद्र सरकार का विकसित कृषि संकल्प अभियान उत्तर प्रदेश में 14 लाख किसानों तक पहुंचा। कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी आधुनिक तकनीक उन्नत पद्धतियों की जानकारी दे रहे हैं। 12 दिनों में 8100 स्थानों पर कार्यक्रम हुए। किसानों को खरीफ फसलों उन्नत बीज और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। दलहन तिल मूंगफली के मिनी किट भी बांटे जा रहे हैं।

    Hero Image
    14 लाख किसानों तक पहुंचा विकसित कृषि संकल्प अभियान।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्र सरकार का विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 प्रदेश में 14 लाख किसानों तक पहुंच चुका है। अभियान में कृषि वैज्ञानिक और संबंधित विभागों के अधिकारी, किसानों से संवाद कर आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत पद्धतियों और नवीनतम प्रजातियों की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। अभियान में 12 दिनों में 8,100 स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में 29 मई से शुरू हुए अभियान में 12 जून तक 10,125 स्थलों पर किसानों से संवाद किया जाना है। इसके लिए बनाई गई टीमों में कृषि वैज्ञानिकों के साथ कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मधुमक्खी पालन व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल किए गए हैं।

    किसानों को खरीफ फसलों की बोआइ, बेहतर उत्पादन, उन्नत बीज आदि की जानकारी दी जा रही है। सरकारी योजनाओं के साथ बीज शोधन, मृदा जांच एवं उपचार, सहफसली खेती, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई आदि के बारे में भी बताया जा रहा है। सोमवार को विभिन्न जिलों में कृषि गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

    कृषि विभाग के अनुसार पहले नौ दिन में 4,959 स्थलों पर कार्यक्रम हो चुके थे और उनमें आठ लाख से अधिक किसानों ने भाग लिया था। इसके बाद अभियान की गति और तेज हुई है।

    सोमवार तक 8100 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और 14,17,500 किसानों ने इनमें प्रतिभाग किया है। आयोजनों में किसानों को दलहन, तिल, मूंगफली और मिलेट्स आदि की मिनी किट का भी वितरण किया जा रहा है।