Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'डिंपल पर मौलाना की टिप्पणी पर अखिलेश की चुप्पी हैरान करने वाली', महिला कल्याण मंत्री बोलीं- महिलाओं का अपमान नहीं सहेगी भाजपा

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 07:12 PM (IST)

    लखनऊ से भाजपा ने सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी को लेकर सपा पर पलटवार किया है। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाया और इसे नारी सम्मान पर हमला बताया। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।

    Hero Image
    सपा सांसद डिंपल यादव की फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा ने सपा पर पलटवार किया है। महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी माैर्य ने कहा कि इस मसले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा, डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी नारी सम्मान पर हमला है। अखिलेश यादव की चुप्पी सवाल खड़े करती है। उनकी चुप्पी कहीं न कहीं उनकी वोट बैंक की लालसा को दर्शाती है। क्या उन्होंने सत्ता के लिए अपनी पत्नी का अपमान स्वीकार कर लिया है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बेबी रानी ने कहा कि मौलाना ने एक सांसद पर ऐसी आपत्तिजनक और मर्यादाओं के विपरीत टिप्पणियां की है जिसको सभ्य समाज न तो सुनना पसंद करता है और न ही बोलना। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा जिन्होंने ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' का नारा दिया था वो भी इस मामले में मौन हैं। आज डिंपल यादव पर टिप्पणी हुई है कल किसी भी महिला पर टिप्पणी हो जाएगी।

    उन्होंने कहा कि यह एक महिला सांसद की गरिमा पर ही नहीं अपितु एक भारतीय नारी और उसकी संस्कृति पर हमला है। मौलाना की बयानबाजी पर सपा का मौन क्या इस सोच की सहमति है कि सपा में महिलाओं की गरिमा अब मौलवी तय करेंगे? हमारी विचारधारा सपा से अलग है, भाजपा किसी भी महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं करती। इस घटना से साफ है कि सपा के लिए इस्लामिक वोट बैंक की नाराजगी से बचना, एक महिला सांसद की गरिमा से ज्यादा जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- मौलाना रशीदी ने क्या कहा था, जिसपर मचा सियासी घमासान, भाजपा ने क्यों किया डिंपल यादव को सपोर्ट?