Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow News: 3.31 करोड़ के गबन मामले में भातखंडे के दोनों विभागाध्यक्ष निलंबित, CBCID ने क‍िया था ग‍िरफ्तार

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 04:07 PM (IST)

    लखनऊ के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता के आरोप में नृत्य विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दत्त बाजपेई और ताल विभाग के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। सीबीसीआइडी ने दोनों विभागाध्यक्षों को 3.31 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कार्रवाई की। विश्वविद्यालय में अनियमितता की शिकायत 2021 में राज्यपाल से की गई थी।

    Hero Image
    3.31 करोड़ के गबन मामले में भातखंडे के दोनों विभागाध्यक्ष निलंबित।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के नृत्य विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दत्त बाजपेई और ताल विभाग के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। दोनों विभागाध्यक्षों को हाल ही में 3.31 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के आरोप में सीबीसीआइडी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय (अब भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय) में भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे ज्ञानेंद्र दत्त बाजपेई और मनोज कुमार मिश्रा को सीबीसीआइडी ने पांच दिन पहले गिरफ्तार किया था। नियमों के तहत गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपित शिक्षकों को निलंबित किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    विश्वविद्यालय ने कार्रवाई कर शासन को अवगत कराया है। विश्वविद्यालय में अनियमितता को लेकर वर्ष 2021 में राज्यपाल से शिकायत की गई थी। इस मामले में तत्कालीन कुल सचिव लवकुश द्विवेदी ने तत्कालीन कुलपति प्रो. श्रुति सडोलीकर काटकर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद श्रुति को उनके पद से हटा दिया गया था। 2024 में सीबीसीआइडी को जांच सौंपी गई थी। विश्वविद्यालय की कुल सचिव सृष्टि धवन के अनुसार दोनों शिक्षकों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है।

    समाप्त होगी दूरदर्शन की ग्रेड

    ज्ञानेंद्र दत्त बाजपेई ने अपनी नियुक्ति के समय स्वयं को दूरदर्शन में बी ग्रेड कलाकार बताया था। अब जेल जाने की वजह से उनका ग्रेड भी खत्म करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार दूरदर्शन में इस संबंध में कार्रवाई शुरू हो गई है।