Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित होंगे 95 पुलिसकर्मी, वीरता के लिए मिलेगा सम्मान
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 95 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। 17 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए 6 को उत्कृष्ट सेवा के लिए और 72 को सराहनीय सेवा के लिए यह पदक मिलेगा। वीरता पुरस्कार विभिन्न मुठभेड़ों में अपराधियों को मार गिराने के लिए दिए गए है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर में इस बार उप्र पुलिस के 95 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 17 को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया है। छह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए तथा 72 को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बीते वर्षों में कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराए जाने की छह घटनाओं में 17 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया गया है। इनमें डीआइजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी, एसटीएफ में तैनात पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही व दीपक कुमार सिंह के अलावा निरीक्षक हेमन्त भूषण सिंह, मुनीष प्रताप सिंह चौहान, उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र, यशवंत सिंह, अक्षय परवीर कुमार त्यागी, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, नीरज कुमार पांडेय, विनोद कुमार, राजन कुमार, मुकेश कुमार व टिंकल के नाम शामिल हैं।
उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति को पदक पाने वालों में एडीजी यातायात के. सत्यनारायण, एडीजी प्रयागराज जोन डा.संजीव गुप्ता, डीआइजी कुलदीप नारायण व राजेश कुमार सिंह के अलावा उपनिरीक्षक अवध नारायण व तारा चन्द्र के नाम शामिल हैं। सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में एसपी डा.बृजेश कुमार सिंह व लक्ष्मी निवास मिश्रा, एएसपी अनिल कुमार, अनिल कुमार झा, अजीजुलहक, नरेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, उपसेनानायक अशोक कुमार, सहायक सेनानायक शोभानाथ यादव, पुलिस उपाधीक्षक पंकज श्रीवास्तव व उर्मिला सोलंकी, इनामुल हक, प्रदीप कुमार, करन सिंह यादव, निरीक्षक रूपकृष्ण त्रिपाठी, विनय कुमार, प्रशांत कुमार पांडेय, मुकुंदी सिंह, छोटे सिंह व अरुण कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, अजय कुमार मौर्य, रामआधार, रामविलास पांडेय व उमापति मिश्रा, प्लाटून कमांडर धीरेन्द्र बहादुर सिंह, दिनेश चन्द्र, भुवन चन्द्र भट्ट व प्रेमचन्द्र यादव, राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक आदर्श कुमार दीक्षित, दुर्गा शंकर बाजपेयी, शिवराज सिंह यादव, विनोद कुमार सिंह, कमलाकांत तिवारी, महेश प्रसाद सिंह, रविन्द्र कुमार, शिवकुमार, श्रीकांत पांडेय, रामवीर सिंह, अरुण कुमार, श्याम सिंह, फकरेआलम अलवी, राम प्रसाद, विजय शंकर व अवधेश कुमार उपाध्याय, ब्रजेश कुमार सिंह, रामेश्वर राय, राम प्रकाश यादव, रमेश चन्द्र, अजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह यादव, आलोक चन्द्रा, मनमोहन लाल, उदय नारायण तिवारी, मुख्य अारक्षी राधेकृष्ण, अजय कुमार राय, अनिल कुमार, नेत्रपाल सिंह, सर्वजीत सिंह यादव, श्रीपाल सिंह, राकेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह यादव व छेदी यादव, मु.आरिफ, राजेन्द्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, रामचन्द्र सैनी, ओमकार सिंह, अवलीन्द्र कुमार यादव, कबीर अहमद व कृष्ण कुमार यादव के नाम शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।